वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

शहडोल जिला फुटबॉल संघ को मिली स्थायी मान्यता, खेल जगत में हर्ष की लहर

प्रकाशित: 06-08-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
गोपाल दास बंसल
शहडोल। स्थानीय 'लेवल वन' होटल में आयोजित मध्य प्रदेश फुटबॉल संघ की महत्वपूर्ण बैठक में शहडोल जिला फुटबॉल संघ के लिए एक ऐतिहासिक फैसला लिया गया। संघ के उत्कृष्ट कार्यों और जिले में फुटबॉल के प्रति बढ़ते रुझान को देखते हुए इसे 'अस्थायी' से 'स्थायी' मान्यता प्रदान करने की आधिकारिक घोषणा की गई।
यह घोषणा मध्य प्रदेश फुटबॉल संघ के सचिव अमित रंजन देव ने की। बैठक में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रेफरीशिप का दायित्व संभाल चुके रेफरी बोर्ड के सदस्य श्री गौतमकर विशेष रूप से मौजूद रहे। इसके साथ ही रिलायंस फाउंडेशन शहडोल के सीएसआर हेड राजीव श्रीवास्तव और जिला फुटबॉल संघ के सभी प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे। सचिव अमित रंजन देव ने शहडोल संघ के प्रयासों की सराहना करते हुए भविष्य की कार्ययोजनाओं, नए नियमों और ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रािढया पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया। अस्थायी कमेटी के कार्यकाल के दौरान शहडोल जिला फुटबॉल संघ ने खेल विकास में नए आयाम स्थापित किए हैं। रिलायंस फाउंडेशन के सहयोग से जिले के 24 उत्कृष्ट बालक-बालिका खिलाड़ियों को 'ई' और 'डी' लाइसेंस कोर्स कराकर फुटबॉल कोच बनाया गया, जिससे उन्हें रोजगार मिला। रेफरी प्रशिक्षण: जिले के 28 अन्य प्रतिभावान खिलाड़ियों को 'लेवल-8' रेफरी कोर्स कराकर प्रशिक्षित किया गया। जूनियर, अंडर-20 और सीनियर वर्ग के खिलाड़ियों ने अंतर-जिला प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर शहडोल का नाम रोशन किया। जिला फुटबॉल संघ को सुचारू रूप से चलाने के लिए अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह छाबड़ा ने ?1,00,000 (एक लाख रुपये) का व्यक्तिगत सहयोग देने का ऐलान किया। वहीं, कार्यकारी अध्यक्ष मोहम्मद जकरिया ने पैराडाइज होटल में संघ की बैठकों व अधिकारियों के ठहरने की नि:शुल्क व्यवस्था करने की घोषणा की। स्थायी दर्जा मिलने पर अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह छाबड़ा, कार्यकारी अध्यक्ष मोहम्मद जकरिया, सचिव रईस अहमद, उपाध्यक्ष अजय विजरा, ए.के. मोहंती, बालकृष्ण बंगारी, समीम खान, कोषाध्यक्ष अनिल सिंह, सीएसआर हेड राजीव श्रीवास्तव, डॉ समीम, संगठन सचिव याशीर अहमद अभय पासवान, सहसचिव, योगराज वर्मा, रहीम खान, यशोदा सिंह, लक्ष्मी सहिस, निरेन्द्र कुंडे ,नरेश कुंडे, उमेश गुप्ता, रामा राव सहित संघ के समस्त पदाधिकारियों ने मध्य प्रदेश फुटबॉल संघ का आभार व्यक्त करते हुए खुशी जताई।