वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, चंद घंटों में पुलिस ने दबोचे शटर तोड़कर चोरी करने वाले दो शातिर

प्रकाशित: 08-06-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
बलौदाबाजार, (छत्तीसगढ़ ब्यूरो)। मंडी रोड स्थित एक दुकान का शटर तोड़कर नगदी और सिगरेट के पैकेट चोरी करने वाले दो आरोपियों को सिटी कोतवाली पुलिस ने घटना के कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई नगदी राशि और सिगरेट सहित अन्य सामान भी बरामद किया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, राधाविहार कॉलोनी निवासी किशन दयालानी ने थाना सिटी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी कि 4 जून की रात दुकान बंद कर घर जाने के बाद तड़के करीब 3:30 बजे उन्होंने मोबाइल पर दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की पुटेज देखी। पुटेज में अज्ञात चोर दुकान के शटर की साइड पट्टी उखाड़कर अंदर घुसते दिखाई दिए। दुकान पहुंचकर जांच करने पर गल्ले और डिब्बों में रखे लगभग 11 हजार रुपये नकद तथा बित्रढाr के लिए रखे गए करीब 100 पैकेट सिगरेट, जिनकी कुल कीमत लगभग 16 हजार रुपये थी, गायब मिले। शिकायत पर सिटी कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक ओ.पी. शर्मा के निर्देश पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुखबिर सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर बस स्टैंड क्षेत्र से संदेही दुर्गेश मानिकपुरी को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने अपने साथी भूपेन्द्र बंजारे के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की गई सामग्री बरामद की, जिसमें गोल्ड फ्लेक सिगरेट के पैकेट, खुले सिगरेट तथा नकदी राशि शामिल है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।