वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

10 कांग्रेसी कार्यकर्ता बीजेपी में हुए शामिल

प्रकाशित: 21-07-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
खैरागढ़,(छत्तीसगढ़ ब्यूरो)। खैरागढ़ के ग्राम पंचायत गातापार जंगल में आयोजित एक कार्यत्रढम के दौरान कांग्रेस के 10 कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। जिला पंचायत उपाध्यक्ष वित्रढांत सिंह एवं प्रदेश भाजपा प्रवक्पा व केसीजी जिला प्रभारी नलिनीश ठोकने की उपस्थिति में सभी कार्यकर्ताओं का भाजपा में प्रवेश कराया गया। कार्यत्रढम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष वित्रढांत सिंह ने नवप्रवेशी कार्यकर्ताओं का गमछा पहनाकर एवं तिलक लगाकर स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं पर आधारित संगठन है, जहां प्रत्येक कार्यकर्ता को सम्मान और अवसर मिलता है। उन्होंने पार्टी की रीति-नीति और संगठन की कार्यप्रणाली की भी जानकारी दी।वित्रढांत सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में कई ऐतिहासिक और जनहितकारी कार्य किए जा रहे हैं। वहीं, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए आम जनता तक योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है। प्रदेश भाजपा प्रवक्पा नलिनीश ठोकने ने कहा कि केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकार होने से विकास कार्यों को गति मिली है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने तथा संगठन के कार्यों को परिवार की जिम्मेदारी समझकर समर्पण भाव से निभाने का आ"ान किया।