वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

एसपी ने पदभार ग्रहण करते ही 50 से अधिक तबादले, 3 दिन में सभी को ज्वाइनिंग के निर्देश

प्रकाशित: 21-07-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
शहडोल (वीअ)। जिले में अभी नए एसपी ने पदभार ग्रहण किया है और अब इसका असर दिखना भी शुरू हो गया है, उन्होंने अपने काम की शुरुआत कर दी है । जिले में कानून व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए जिले के कई पुलिस कर्मियों को इधर से उधर किया है।.एसपी ने ट्रांसफर लिस्ट जारी कर दी है और सभी को ज्वाइनिंग के लिए 03 दिन का समय दिया है.। शहडोल पुलिस अधीक्षक संजय कुमार अग्रवाल ने तत्काल प्रभाव से जिला पुलिस बल के 50 से अधिक पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों के तबादले के आदेश जारी कर दिए हैं. इस बड़ी प्रशासनिक सर्जरी में सोहागपुर और कोतवाली थाने में सबसे अधिक बदलाव देखने को मिले हैं।
. एसपी संजय कुमार अग्रवाल के पदभार ग्रहण करने के बाद ये बड़ा प्रशासनिक फेर बदल माना जा रहा है, कहा जा रहा है कि जिले में कानून व्यवस्था को अधिक प्रभावी और चुस्त दुरुस्त करने के लिए यह आदेश जारी किए गए हैं. जिसमें 50 से अधिक पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों के तबादले हुए हैं। जारी आधिकारिक सूची के अनुसार जिन पुलिस अधिकारी कर्मचारियों के तबादले किये गए हैं उसमें एसआई, एएसआई, प्रधान आरक्षक, आरक्षक और साथ में कई महिला पुलिस कर्मियों के भी तबादले किये गए हैं. पुलिस लाइन से भी कई पुलिस कर्मियों के तबादले किये गए हैं.। पुलिस विभाग की इस लिस्ट में कोतवाली थाना, सोहागपुर थाना, जैतपुर, बुढार, अमलाई, जयसिंहनगर और ब्यौहारी जैसे मुख्य थानों में कई पुलिसकर्मियों के नवीन प्रतिस्थापना भी की गई है तो वहीं इन थानों से भी कई पुलिस कर्मियों को इधर से उधर किया गया है।.इसके अलावा कई पुलिस कर्मियों को पुलिस अधीक्षक कार्यालय और जिला कंट्रोल रूम में भी अटैच किया गया है। आगामी 03 दिनों के भीतर अपने नवीन पद स्थापना स्थल पर सभी पुलिस कर्मियों को अनिवार्य रूप से जॉइनिंग करने के निर्देश दिए गए हैं.। ट्रासंफर किये गए सभी पुलिस कर्मियों को अल्टीमेटम भी दिया है यदि नियत समय के भीतर कोई भी शासकीय सेवक अपने नए कर्तव्य स्थल पर सही समय पर नहीं पहुंचता है, तो इसे गंभीर लापरवाही मानी जाएगी.।