पुलिस ने 897 करोड़ मूल्य के नशीले पदार्थ नष्ट किए
प्रकाशित: 21-07-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
नई दिल्ली , (वीअ)। दिल्ली पुलिस ने जब्त किए गए 1,452 किलोग्राम नशीले पदार्थों को सोमवार को नष्ट कर दिया। इनकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 897 करोड़ रुपये है। विशेष पुलिस आयुक्त (अपराध) एचजीएस धालीवाल और अन्य वरिष्" अधिकारियों की उपस्थिति में जीटी करनाल रोड पर एक अपशिष्ट निपटान सुविधा में आयोजित किया गया। पुलिस ने कहा कि नष्ट किए गए मादक पदार्थ में लगभग।,010 किलोग्राम मेथामफेटामाइन, 135 किलोग्राम हेरोइन, 62 किलोग्राम चरस, 37 किलोग्राम गांजा, 16 किलोग्राम मेथाद्रालोन, 91 किलोग्राम पोस्ता, 70 किलोग्राम फेनिलप्रोपेनोन, ट्रामाडोल की 15 लाख से अधिक गोलियां व कोडीन सिरप की 36,000 से अधिक बोतलें आदिश शामिल थी।
धालीवाल ने कार्यक्रम में कहा कि इस कवायद का उद्देश्य न केवल जब्त किए गए मादक मदार्थों को नष्ट करना है बल्कि नशीले पदार्थों की तस्करी के तंत्र को भी खत्म करना है।
धालीवाल ने कार्यक्रम में कहा कि इस कवायद का उद्देश्य न केवल जब्त किए गए मादक मदार्थों को नष्ट करना है बल्कि नशीले पदार्थों की तस्करी के तंत्र को भी खत्म करना है।