वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

संसद मार्च के दौरान हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारी छात्र नहीं, पहचान सत्यापित की जा रही: पुलिस

प्रकाशित: 21-07-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
नई दिल्ली , (वीअ)। दिल्ली पुलिस ने सोमवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) द्वारा आयोजित संसद मार्च के दौरान झड़प के बाद हिरासत में लिए गए लोग छात्र नहीं हैं और उनकी पहचान सत्यापित की जा रही है। अधिकारियों ने हिंसा की जांच तेज कर दी है। पुलिस के एक वरिष्" अधिकारी ने कहा कि अशांति के सिलसिले में हिरासत में लिए गए लोग बिल्कुल भी छात्र नहीं हैं, और पुलिस उनके व्यक्तिगत विवरण का सत्यापन कर रही है।
अधिकारी ने कहा कि दिल्ली पुलिस ने विरोध प्रदर्शन के दौरान झड़पों, पुलिस वाहनों को नुकसान पहुंचाने और सार्वजनिक संपत्ति को नष्ट करने के संबंध में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस ने यह भी कहा कि वे झड़प के पीछे के मकसद की जांच कर रहे हैं और बाहरी पहलू की भी पड़ताल की जाएगी। अधिकारी के मुताबिक, जांच तेज कर दी गई है और टीम हिंसा में शामिल लोगों की पहचान करने के लिए वीडियो फुटेज, सीसीटीवी रिकॉर्डिंग और अन्य सबूतों की छानबीन कर रही हैं। अधिकारी ने कहा, पुलिसकर्मियों पर हमला करने, पुलिस वाहनों और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के लिए जिम्मेदार पाए जाने वालों को सख्त कानूनी कार्वाई का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि जांच आगे बढ़ने पर और गिरफ्तारियां होने की संभावना है तथा तकनीकी एवं जमीनी जांच के माध्यम से अधिक संदिग्धों की पहचान की गई है। अधिकारी ने कहा कि पुलिस घटनाओं के क्रम को स्थापित करने और हिंसा में कथित तौर पर भाग लेने वालों की पहचान करने के लिए सोशल मीडिया पर आए वीडियो और अन्य डिजिटल सबूतों की भी जांच कर रही है।