नव प्रवेशित छात्रों से वृक्षारोपण के बाद दिया प्रवेश
प्रकाशित: 21-07-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
शहडोल (वीअ)। स्थानीय इंजीनियरिंग कॉलेज के मानसून सत्र का आगाज नवप्रवेशित छात्रों और समस्त यूंआईटी कर्मचारियों शिक्षकों द्वारा वृक्षारोपण के साथ किया जा रहा है। परिसर में नवप्रवेशित छात्रों और समस्त ळघ्ऊ कर्मचारियों के संयुक्त सहयोग से वृक्षारोपण का मुख्य उद्देश्य परिसर को हरित बनाना तथा नए छात्रों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता एवं दायित्व की भावना विकसित करना था। संचालक डॉ पंकज जैन ने छात्र-छात्राओं एवं कर्मचारियों को वृक्षारोपण के पर्यावरणीय और सामाजिक महत्व के बारे में समझाया तथा विद्यार्थियों से सािढय भागीदारी की अपेक्षा व्यक्त की। समारोह में डॉ.पीएल वर्मा सहित अन्य शिक्षक भी उपस्थित रहे। वृक्ष पृथ्वी का आधार हैं और अधिक से अधिक पौधरोपण व उनकी नियमित देखभाल ही सतत विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। वृक्षारोपण अभियान के दौरान परिसर के विभिन्न स्थानों पर फलदार, छायादार तथा सजावटी पौधों का रोपण किया गया। नवप्रवेशित छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया; प्रत्येक छात्र ने कम से कम एक पौधा लगाने का संकल्प लिया। कर्मचारियों ने भी सािढय भागीदारी दिखाई और पौधों की सुरक्षा एवं संरक्षण की जिम्मेदारी निभाने का आश्वासन दिया। वर्तमान सत्र में प्रवेश भी संस्था मेँ 1st rदल्ह् के बाद प्रदेश मेँ उल्लेखनीय स्थिति 90ज्ञ् से अधिक है। माइनिंग में कुल 78 में से 76 सीटें तथा मैकेनिकल में 78 में से 66 सीटों पर प्रवेश भर चुके हैं।