वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

बाहरी दिल्ली में मु"भेड़ के बाद नंदू गिरोह के दो सदस्य पकड़े गए

प्रकाशित: 21-07-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
नई दिल्ली , (वीअ)। दिल्ली में पुलिस के साथ संक्षिप्त मु"भेड़ के बाद कपिल सांगवान उर्फ नंदू गिरोह के दो कथित सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों की गिरफ्तारी पर 50-50 हजार रुपये के इनाम घोषित थे। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि अभियान के दौरान, दो कांस्टेबल की बुलेटप्रूफ जैकेट में गोली लगी जिससे वे घायल होने से बाल बाल बच गए। आरोपियों की पहचान रोहित उर्फ चीरा (24) और प्रवीण उर्फ पिंकी (30) के रूप में हुई, जिन्हें एक गुप्त सूचना के बाद शनिवार शाम टिकरी कलां में पीवीसी रोड के पास से पकड़ा गया। एक वरिष्" पुलिस अधिकारी ने कहा, wहमें सूचना मिली कि बदमाश अवैध हथियार लेकर अपने एक सहयोगी से मिलने वहां पहुंचेंगे।w पुलिस के अनुसार, उनसे आत्मसमर्पण करने के लिए कहा गया, लेकिन संदिग्धों ने भागने की कोशिश की और टीम पर कथित तौर पर गोलियां चला दीं। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्वाई की, जिससे थोड़ी संक्षिप्त मु"भेड़ शुरू हो गई। पुलिस ने कहा कि मु"भेड़ के दौरान, दो गोलियां कांस्टेबल अनुज और हरकेश द्वारा पहने गए बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगीं जिससे वे घायल होने से बच गए। दोनों आरोपियों के पैरों में गोली लगी और उन्हें काबू कर लिया गया। पुलिस ने कहा कि उनके कब्जे से दो अर्ध-स्वचालित पिस्तौल, तीन कारतूस, कारतूस के चार खाली खोखे और चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद की गई।इस बाबत मुंडका थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
पुलिस ने कहा कि दोनों हरियाणा के झज्जर जिले के बहादुरगढ़ नगर थाने में दर्ज गोलीबारी के एक मामले में वांछित थे, जहां उनपर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस ने कहा कि प्रवीण कथित तौर पर छह आपराधिक मामलों में शामिल है, जबकि रोहित के खिलाफ चार आपराधिक मामले दर्ज हैं, और आगे की जांच जारी है।