वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

चकराता में 21 से 23 जुलाई तक आयोजित होगा एकीकृत संचार एवं आउटरीच कार्पाम

प्रकाशित: 21-07-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
देहरादून,(वीअ)। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अंतर्गत केंद्रीय संचार ब्यूरो, देहरादून द्वारा 21 से 23 जुलाई तक चिल्ड्रन्स पार्क, चकराता में विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) विषय पर तीन दिवसीय एकीकृत संचार एवं आउटरीच कार्पाम आयोजित किया जाएगा। कार्पाम का उद्देश्य केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, ग्रामीण विकास एवं आजीविका संबंधी पहलों के प्रति आमजन को जागरूक करना तथा विकसित भारत के संकल्प में जनभागीदारी को प्रोत्साहित करना है।
केंद्रीय संचार ब्यूरो, देहरादून के कार्पाम अधिकारी अनिल दत्त शर्मा ने सोमवार को चकराता में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि कार्पाम के दौरान आकर्षक चित्र प्रदर्शनी के माध्यम से विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) तथा केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। प्रदर्शनी में विकसित भारत की विकास यात्रा, प्रमुख उपलब्धियों तथा नागरिकों के जीवन में आए सकारात्मक बदलावों को भी प्रदर्शित किया जाएगा। कार्पाम के अंतर्गत नशा मुक्त भारत अभियान पर विशेष जन-जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। युवाओं, विद्यार्थियों एवं आम नागरिकों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया जाएगा तथा नशा मुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया जाएगा। कार्पाम के दौरान विद्यार्थियों एवं आम नागरिकों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जाएगा। साथ ही, केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं से संबंधित सूचनात्मक स्टॉल लगाए जाएंगे, जहाँ विशेषज्ञों द्वारा योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। कार्पाम स्थल पर आमजन के लिए निशुल्क चिकित्सा शिविर का भी आयोजन किया जाएगा। कार्पाम में जौनसार क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा की झलक भी देखने को मिलेगी।