कच्चे तेल के दाम में नरमी से बाजार में मामूली गिरावट, सेंसेक्स 121 अंक टूटा
प्रकाशित: 12-09-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
मुंबई, (भाषा)। घरेलू शेयर बाजार पावार को कारोबार के दौरान करीब एक प्रतिशत तक गिरने के बाद संभल गए और मामूली नुकसान के साथ बंद हुए। कच्चे तेल की ऊंची कीमतों में नरमी और एचडीएफसी बैंक तथा सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) कंपनयों के शेयर में खरीदारी से बाजार को निचले स्तर से उबरने में मदद मिली।
बीएसई का 30 शेयर वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स 120.83 अंक यानी 0.16 प्रतिशत गिरकर 74,781.76 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 742.43 अंक यानी 0.99 प्रतिशत तक गिरकर 74,160.16 अंक पर आ गया था। इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का मानक सूचकांक निफ्टी भी 79.70 अंक यानी 0.34 प्रतिशत गिरकर 23,398.10 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 246.4 अंक यानी 1.04 प्रतिशत तक गिरकर 23,231.40 अंक पर आ गया था। सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में से टाटा स्टील, रिलायंस इंडस्ट्रीज, सन फार्मा, बजाज फाइनेंस, एनटीपीसी, पावर ग्रिड, लार्सन एंड टुब्रो और एक्सिस बैंक प्रमुख रूप से नुकसान में रहीं। दूसरी तरफ, एचडीएफसी बैंक, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, इटर्नल और इन्फोसिस के शेयर चढ़कर बंद हुए। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट ाtढड 3.19 प्रतिशत गिरकर 104.2 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। इसके पहले ब्रेंट ाtढड 108 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ''यूरोपीय बाजारों में सकारात्मक शुरुआत के बाद चुनिंदा क्षेत्रों, खासकर आईटी में मूल्य-आधारित खरीदारी आने से बाजार दिन के निचले स्तर से उबर गया। हालांकि, बाजार में बढ़त वाले शेयरों की कमजोर संख्या बताती है कि व्यापक स्तर पर बाजार में अभी भी सुधार जारी है।'' नायर ने कहा कि कच्चे तेल की ऊंची कीमतें, विदेशी निवेशकों की बिकवाली और भू-राजनीतिक अनिश्चितता बाजार में उतार-चढ़ाव को बढ़ा सकती हैं। हालांकि, घरेलू अर्थव्यवस्था के मजबूत बुनियादी कारक और संस्थागत निवेशकों का समर्थन निचले स्तरों पर खरीदारी का मौका दे रहा है। बीएसई स्मॉलकैप सेलेक्ट सूचकांक 0.67 प्रतिशत गिरा, जबकि मिडकैप सेलेक्ट सूचकांक 0.07 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ। बीएसई के क्षेत्रवार सूचकांकों में रियल एस्टेट क्षेत्र में 2.69 प्रतिशत, धातु में 2.40 प्रतिशत, जिंस में 1.61 प्रतिशत, ऊर्जा में 1.06 प्रतिशत, यूटिलिटी में एक प्रतिशत और वाहन क्षेत्र में 0.88 प्रतिशत की गिरावट रही। वित्तीय सेवाएं, निजी बैंक, सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी), दूरसंचार, बैंकएक्स और फोकस्ड आईटी सूचकांक बढ़त में रहे। साप्ताहिक आधार पर सेंसेक्स 1,733.67 अंक यानी 2.26 प्रतिशत और निफ्टी 499.6 अंक यानी दो प्रतिशत नीचे रहा।