राम विरोधी कांग्रेस को हनुमान अंश की सफलता हजम नहीं हो रहीः भट्ट
प्रकाशित: 12-09-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
देहरादून, (वीअ)। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने नीम करौली बाबा को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देते हुए उनके दिखाए रास्ते पर चलने का आह्वाहन किया है। उन्होंने तंज कसा कि राम का विरोध करने वाले हनुमान को कहां पसंद करेंगे, तभी कांग्रेस नेताओं को हनुमान अंश की सफलता हजम नहीं हो रही है।
उन्होंने कांग्रेस नेता बाबा की जीवनी और अध्यात्म पर बनी हनुमान अंश फिल्म पर राशिद अली द्वारा की गई टिप्पणी की कड़े शब्दों में आलोचना की। उन्होंने अफसोस जताया कि ये तमाम बयान उस समय पर आ रहे हैं जब आज उनकी 53 वीं पुण्यतिथि मनाई जा रही है। प्रदेश एवं देश बाबा को उनके विचारों एवं सिद्धांतों को याद कर, श्रद्धांजलि दे रहा है। वहीं दुख जताया कि कांग्रेस नेताओं को धार्मिक और सामाजिक संदेश एवं प्रेरणा देने वाली फिल्मों एवं रचनाओं में भी राजनीति दिखती है। उन्हें दिक्कत है कि फिल्मों से सनातन की जो चर्चा हो रही है, उससे कहीं उनका कट्टरपंथी वोट बैंक नाराज न हो जाए। वहीं उन्हें लगता है कि इन फिल्मों से सनातन समाज में एकता का संदेश जाएगा और कहीं उसका लाभ भाजपा को न मिल जाए।