25 वर्षों की सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण की यात्रा को जन-जन तक पहुंचाएगा ‘सेवा संकल्प अभियान'ः मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
प्रकाशित: 12-09-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
चंडीगढ़, (पवन आश्री)। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन, जनसेवा, सुशासन और राष्ट्रनिर्माण की ऐतिहासिक यात्रा को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से प्रदेश में 17 सितंबर से 17 अत्तूबर, 2026 तक ‘सेवा संकल्प अभियान' चलाया जाएगा। यह अभियान केवल कार्पामों की श्रृंखला नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री के सेवा-संकल्प के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने, उनके जनकल्याणकारी कार्यों की जानकारी प्रत्येक परिवार तक पहुंचाने और विकसित भारत के निर्माण में नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करने का व्यापक जनअभियान होगा।
मुख्यमंत्री ने पंचकूला में आयोजित प्रेस वार्ता में अभियान की तैयारियों, कार्पामों और उद्देश्यों की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के मीडिया एडवाइजर राजीव जेटली, प्रवीण आत्रेय और भाजपा जिला प्रधान अजय मित्तल भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी 7 अत्तूबर, 2026 को कर्मयोगी, दूरदर्शी और यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की शासन के माध्यम से जनसेवा और राष्ट्र सेवा की ऐतिहासिक यात्रा के 25 वर्ष पूरे होने जा रहे हैं। लगातार 25 वर्षों से राष्ट्र के प्रति उनकी असाधारण, अविराम एवं समर्पित सेवाओं के लिए वे उन्हें नमन करते हैं। मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में उनका यह 25 वर्षों का कार्यकाल सेवा, सुशासन, संकल्प और राष्ट्र निर्माण का प्रेरणादायी अध्याय है। उन्होंने कहा कि 7 अत्तूबर, 2001 को गुजरात के पुनर्निर्माण से प्रारंभ हुई उनकी विकास यात्रा आज विकसित और आत्मनिर्भर भारत के विराट संकल्प का स्वरूप धारण कर चुकी है। यह 25 वर्षों की यात्रा किसी एक व्यक्ति की यात्रा नहीं, बल्कि भारत के बढ़ते आत्मविश्वास की यात्रा है। प्रधानमंत्री जी की इस यात्रा की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि उन्होंने सत्ता को सुख का साधन नहीं, बल्कि सेवा का माध्यम बनाया है। उन्होंने राजनीति की कार्य-संस्कृति को बदलकर यह साबित किया है कि यदि नेतृत्व की नीयत साफ हो, नीति स्पष्ट हो और संकल्प मजबूत हो, तो आम नागरिक के जीवन में असाधारण परिवर्तन लाया जा सकता है।
हरियाणा से प्रधानमंत्री का विशेष लगाव-86 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा श्री नरेंद्र मोदी की कर्मभूमि रहा है। इसलिए, हरियाणा से उनका विशेष लगाव है।