वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

जियो फाइनेंस की नई पेशकश: लोन-ाsढडिट कार्ड पर कैशबैक, अब बिना क्यूआर स्कैन किए भी होगा पेमेंट

प्रकाशित: 12-09-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
मुंबई, (वीअ)। जियो फाइनेंशियल सर्विसेज ने ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2026 में जियो फाइनेंस प्लस और जियो फाइनेंस360 समेत कई नए डिजिटल वित्तीय समाधान पेश किए हैं। जियो फाइनेंस ऐप के इन फीचर्स का मकसद ग्राहकों को अपनी वित्तीय स्थिति समझने और लेनदेन पर अतिरिक्त फायदे पाने में मदद करना है।
जियो फाइनेंस प्लस एक सदस्यता कार्पाम है, जिसे शुरुआती 365 दिनों के लिए मुफ्त रखा गया है। इसके तहत पात्र पर्सनल लोन पर 5,000 रुपये तक और ाsढडिट कार्ड पर 1,000 रुपये तक कैश वैल्यूबैक मिलेगा। 2,500 रुपये या इससे अधिक की एकमुश्त जियोगोल्ड खरीद पर 1 प्रतिशत अतिरिक्त जियोगोल्ड और पात्र लेनदेन पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त जियोप्वाइंटस भी मिलेंगे। जियो फाइनेंस360 ग्राहक की संपत्ति और देनदारियों से जुड़ी जानकारी को एक जगह लाकर व्यक्तिगत वित्तीय रिपोर्ट तैयार करेगा। इसमें खर्च, कर्ज, निवेश, बीमा और टैक्स के आधार पर 0 से 100 के बीच फाइनेंसियल हैल्थ स्कोर दिया जाएगा। साथ ही, वित्तीय स्थिति सुधारने के लिए ग्राहक को सुझाव भी मिलेंगे। कंपनी ने भारतीय निर्यातकों के लिए ाढा@स-बॉर्डर पेमेंट सुविधा भी शुरू की है। इसके अलावा जल्द रुपए टेप एंड पे की सुविधा मिलेगी, जिससे एनएफसी स्मार्टफोन के जरिए संपर्क रहित भुगतान किया जा सकेगा। जियो फाइनेंस पीओएस पर यूपीआई टेप एंड पे भी शुरू किया गया है, जिसके जरिए बिना क्यूआर कोड स्कैन किए 2 से 4 सेकंड में भुगतान किया जा सकता है। 5,000 रुपये से कम के भुगतान पर पिन की जरूरत नहीं होगी। जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के एमडी और सीईओ हितेश सेठिया ने कहा कि कंपनी तकनीक के जरिए लोगों और कारोबारियों की वित्तीय जरूरतों को आसान बनाने पर काम कर रही है।