आयुक्त ने औबेदुल्लागंज मंडी का किया आकस्मिक निरीक्षण
प्रकाशित: 12-09-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
राम मोहन यादव
भोपाल। मंडी बोर्ड के आयुक्त-सह-प्रबंध संचालक कुमार पुरुषोत्तम ने पावार को कृषि उपज मंडी समिति औबेदुल्लागंज का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मंडी की विभिन्न व्यवस्थाओं को मौके पर देखा और किसानों को मिल रही सुविधाओं की विस्तृत जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान किसानों को सरल, पारदर्शी और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना मंडी बोर्ड की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को किसान हित को केंद्र में रखते हुए सभी व्यवस्थाओं को और अधिक प्रभावी व सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए। अपने निरीक्षण के दौरान प्रबंध संचालक ने ई-मंडी एवं ई-नाम (ा-ऱश्) प्रणाली, ई-नाम लैब, पेमेंट काउंटर, ग्रेन एनालाइजर मशीन, कृषक विश्राम गृह, कैंटीन, पेयजल व्यवस्था, स्वच्छता एवं सूचना प्रसारण व्यवस्था का गहन जायजा लिया। इसके साथ ही उन्होंने नीलामी शेड, सीसी रोड, शौचालय, 10 मीट्रिक टन क्षमता के इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटे तथा प्रस्तावित ग्रेडिंग एवं क्लीनिंग प्लांट के लिए चिन्हित किए गए स्थल का भी अवलोकन किया। पुरुषोत्तम ने मंडी परिसर में सुचारू आवागमन के लिए अतिरिक्त प्रवेश एवं निकास मार्ग के निर्माण, सीसी कार्य तथा विभिन्न भवनों एवं संरचनाओं की आवश्यक मरम्मत के संबंध में अधिकारियों को समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने मंडी कर्मचारियों एवं सुरक्षागार्डों की उपस्थिति तथा ड्रेस कोड का भी जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मंडी बोर्ड की संयुक्त संचालक श्रीमती सविता झानिया, अधीक्षण यंत्री मधुकर पवार, कार्यपालन यंत्री एस.सी. गोयल, मंडी सचिव आर.पी. गुप्ता, उपयंत्री एस.पी. प्रजापति सहित समस्त मंडी कर्मचारी, व्यापारी संघ के उपाध्यक्ष उत्तम नागर एवं अन्य व्यापारीगण उपस्थित रहे।