वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

पुलिस अधीक्षक ने जनता दरबार की श्रृंखला में थाना केयूके में लगाया छटा जनता दरबार

प्रकाशित: 12-09-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
कुरुक्षेत्र, (प्रकृति आश्री)। कुरुक्षेत्र पुलिस द्वारा आमजन की समस्याओं को गहराई से समझने और उनका त्वरित समाधान करने के उद्देश्य से विशेष जनता दरबार की मुहिम लगातार जारी है। पुलिस अधीक्षक सप्ताह में किसी एक थाना में जनता दरबार लगाकर आमजन की शिकायतें और समस्या सुनते हैं। इसी कड़ी में 11 सितम्बर 26 को पुलिस का छटा दरबार थाना केयूके में लगाया गया। इस कार्पाम का मुख्य उद्देश्य उन नागरिकों की शिकायतों का निवारण करना है, जिनकी समस्याओं का समाधान स्थानीय थाना स्तर पर नहीं हो पा पाता, या जो लोग अपनी बात रखने के लिए जिला मुख्यालय तक पहुंचने में असमर्थ हैं। जनता दरबार में थाना एरिया के जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस अधीक्षक महोदय श्री चन्द्र मोहन ने थाना परिसर में आमजन की शिकायतें सुनी। पुलिस अधीक्षक ने मौका पर शिकायतों का निपटारा किया तथा थाना प्रभारी को कारवाई करने के आदेश दिए। पुलिस अधीक्षक ने थाना का निरीक्षण किया तथा साफ सफाई और रिकॉर्ड रखने सम्बन्धी जरुरी निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने थाना में तैनात सभी अनुसंधानकर्ताओं की मीटिंग ली तथा शिकायतों और केसों की समीक्षा की।