वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

बरसाती पानी में डूबने से दो लड़कों की मौत

प्रकाशित: 14-08-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
नई दिल्ली , (वीअ)। दिल्ली के नरेला इलाके में बृहस्पतिवार को नौ और 11 साल के दो लड़के बारिश के पानी से भरे गड्ढे में डूब गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह घटना नरेला में दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) की सोसाइटी के पास हुई, जहां बवाना के रहने वाले दो बच्चे कथित तौर पर खेलने और तैरने के लिए पानी से भरे गड्ढे में उतरे थे।घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। बच्चों को गड्ढे से बाहर निकाला गया और इलाज के लिए नरेला के सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र (एसआरएचसी) अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने बताया कि चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने कहा कि घटना के संबंध में कानूनी कार्वाई शुरू कर दी गई है, आगे की जांच जारी है।
यह घटना राष्ट्रीय राजधानी में बारिश के बीच हुई है, जिससे कई इलाकों में जलभराव और बारिश का पानी एकत्र हो गया है।
जांच के तहत बच्चों के गड्ढे में उतरने की सटीक परिस्थितियों और उनके डूबने से पहले की घटनाओं के क्रम का पता लगाया जा रहा है। पुलिस ने कहा कि जांच आगे बढ़ने पर और जानकारी सामने आएगी।