रेलवे की टीम ने 50 टन तांबा जब्त किया
प्रकाशित: 14-08-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
नई दिल्ली , (वीअ)। दिल्ली माल एवं सेवा कर (जीएसटी) विभाग ने रेलवे अधिकारियों के साथ मिलकर एक संयुक्त अभियान में बिना वैध ई-वे बिल और इनवॉइस के मालगाड़ी से ले जाए जा रहे लगभग 50 टन अवैध तांबे और दो टन एल्युमीनियम सिल्लियों को जब्त किया है। बृहस्पतिवार को जारी एक सरकारी बयान में यह जानकारी दी गई। बयान के अनुसार, जब्त किए गए तांबे की अनुमानित कीमत लगभग छह करोड़ रुपये है, जबकि एल्युमीनियम सिल्लियों की कीमत लगभग चार लाख रुपये है। विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, पार्सल कार्गे एक्सप्रेस ट्रेन की जांच के दौरान, छापेमारी करने वाली टीम को पता चला कि कर्नाटक के यशवंतपुर से चली ट्रेन के तीन वैगन में बिना वैध दस्तावेजों के ये धातुएं लदी हुई थीं।
बयान में कहा गया है कि इस मामले में जीएसटी नियमों के अनुसार आगे की कार्वाई की जा रही है।
बयान में कहा गया है कि इस मामले में जीएसटी नियमों के अनुसार आगे की कार्वाई की जा रही है।