वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

दिल्ली में नवग"ित गैंगलैंड गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार

प्रकाशित: 14-08-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
नई दिल्ली , (वीअ)। उत्तर प्रदेश के मथुरा स्थित एक नवग"ित गिरोह के तीन कथित शूटर को दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्" ने गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।अधिकारी ने बताया कि आरोपियों की पहचान गिरोह के सरगना कान्हा सिंह जादौन उर्फ कान्हा "ाकुर (26), सूरज (24) और वल्लभाचार्य (30) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, फरार गैंगस्टर रोहित गोदारा के कथित समर्थक इन तीन लोगों को 29 और 30 जुलाई की दरम्यानी रात द्वारका में पकड़ा गया। उस समय वे एक एसयूवी कार में घूम रहे थे और संभावित शिकार की तलाश कर रहे थे। एक वरिष्" पुलिस अधिकारी ने बताया कि उनके कब्जे से तीन पिस्तौल बरामद की गईं, जिनमें एक स्वचालित पिस्तौल और दो देसी कट्टे और 11 कारतूस शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपी wगैंगलैंडै नामक गिरोह के सदस्य हैं, जो हाल में मथुरा में बना है और इसका सरगना जादौन है। पुलिस ने कहा कि गिरोह के सदस्यों ने सोशल मीडिया पर अपनी आपराधिक गतिविधियों को कथित तौर पर प्रदर्शित किया और बाद में रोहित गोदारा गिरोह को फॉलो करना शुरू कर दिया। पुलिस अधिकारी ने कहा, wविशेष प्रकोष्" ने गिरोह की गतिविधियों के बारे में खुफिया जानकारी जुटाई थी और पता चला कि इसके सदस्य दिल्ली-एनसीआर में ऐसे कार्यालयों और वाहनों सहित आसान लक्ष्य की तलाश में थे, जहां वे गोलीबारी कर सकें और लोगों को रंगदारी के लिए डरा सकें।w उन्होंने कहा कि एक विशिष्ट जानकारी के आधार पर, द्वारका में जाल बिछाया गया और तीन लोगों को पकड़ लिया गया। मामला दर्ज किया गया और आगे की जांच शुरू की गई। पुलिस ने कहा कि जयपुर के सुबोध कॉलेज से स्नातक जादौन का जन्म मथुरा में हुआ और बाद में वह अपने परिवार के साथ जयपुर चला गया। उसने कथित तौर पर मथुरा के भूषण के साथ गैंगलैंड गिरोह का ग"न किया और इसमें सूरज और वल्लभाचार्य को शामिल किया। जादौन के खिलाफ तीन मामले दर्ज हैं, जिनमें जयपुर में हत्या और शस्त्र अधिनियम के मामले शामिल हैं। पुलिस ने कहा कि 2023 में जादौन और उसके सहयोगियों ने शहर में सुपारी लेकर कथित रूप से एक व्यक्ति की वाहन से कुचलकर हत्या कर दी थी।