सोना 3,000 रुपए मजबूत, चांदी में 10,000 रुपए की तेजी
प्रकाशित: 13-06-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
नई दिल्ली, (भाषा)। राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने की कीमत 3,000 रुपये बढ़कर 1.56 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। वहीं चांदी 10,000 रुपये बढ़कर 2.55 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। अमेरिका-ईरान तनाव में कूटनीतिक समाधान के संकेतों से इन कीमती धातुओं में दिलचस्पी फिर से बढ़ गई है। स्थानीय बाजार के जानकारों के मुताबिक, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत बृहस्पतिवार के।,53,900 रुपये प्रति 10 ग्राम के बंद भाव से 3,000 रुपये बढ़कर।,56,900 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) हो गई। चांदी की कीमत में भी जोरदार उछाल आया और यह 10,000 रुपये बढ़कर 2,55,700 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) हो गई। पिछले सत्र में चांदी 2,45,700 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही थी।