देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़
प्रकाशित: 13-06-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
नई दिल्ली , (वीअ)। मध्य दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में एक इमारत से संचालित कथित देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़ करके पुलिस ने चार महिलाओं को मुक्त कराया और 29 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। मध्य दिल्ली के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) रोहित राजबीर सिंह ने बताया कि किराए पर ली गई इमारत से कथित देह व्यापार गिरोह के संचालित होने की सूचना बृहस्पतिवार शाम को मिली।उन्होंने बताया कि इसके बाद सूचना का सत्यापन करने के लिए कॉन्स्टेबल फेरू को नकली ग्राहक बनाकर भेजा गया। कथित गैर-कानूनी गतिविधि की पुष्टि होने के बाद, पुलिस टीम ने उस जगह पर छापा मारा और आरोपी को पकड़ लिया।छापेमारी के दौरान, इमारत से 20 से 34 साल की उम्र की चार महिलाओं को मुक्त कराया गया।
पुलिस ने इस मामले में अनैतिक व्यापार (रोकथाम) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया।पुलिस ने बताया कि मकान मालिक हरिकिशन उर्फ़ राजू चैंपियन (58) के खिलाफ भी अलग से कानूनी कार्वाई शुरू की गई है। वह द्वारका का निवासी है। उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।उन्होंने बताया कि छापेमारी के दौरान कथित गैर-कानूनी गतिविधि से जुड़े सबूत जब्त किए गए। जांचकर्ता इस गिरोह के संचालन में आरोपी की भूमिका की जांच कर रहे हैं और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं।