बाड़ा हिंदू राव इलाके में आग लगी
प्रकाशित: 13-06-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
नई दिल्ली , (वीअ)। उत्तरी दिल्ली के बाड़ा हिंदू राव इलाके में स्थित पांच मंजिला एक इमारत में शुक्रवार को आग लग गई, जिसके बाद दमकल की छह गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के अनुसार, फिल्मिस्तान के पास एक इमारत में आग लगने की सूचना अपराह्न करीब 3.30 बजे मिली और शाम 4.15 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया।डीएफएस के एक अधिकारी ने कहा, wघटना में कोई घायल नहीं हुआ।wअधिकारी ने कहा, इमारत की पांचवीं मंजिल पर रखे घरेलू सामान में आग लगी थी, जो नीचे की मंजिल तक भी फैल गई। इमारत में भूतल और पांच तल हैं। घटना की विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।