वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

एमेजॉन भारत का सबसे भरोसेमंद ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म बनकर उभरा

प्रकाशित: 13-06-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
देहरादून, (वीअ) भारत में तेजी से बढ़ते डिजिटल कॉमर्स के ईकोसिस्टम को काफी वित्तीय घाटे का सामना करना पड़ रहा है। इसका कारण है भ्रामक इंटरफेस डिजाईन, जिन्हें “डार्क पैटर्न'' के रूप में जाना जाता है। डेटम इंटैलिजेंस की “डार्क पैटर्न्स इन इंडियाज ऑनलाईन मार्केटप्लेसेज'' रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय ग्राहकों को डार्क पैटर्न की वजह से हर साल 25,000 करोड़ रुपये से 28,000 करोड़ रुपये तक का नुकसान हो रहा है। देश के 304 मिलियन ऑनलाईन खरीददारों में से 88 प्रतिशत को प्रतिमाह औसतन 78 रुपये से 87 रुपये का नुकसान होता है। यह सर्वे साल 2026 की पहली तिमाही में 50 शहरों के 2,590 से अधिक ग्राहकों के बीच किया गया। इसमें क्विक कॉमर्स, ई-कॉमर्स और ऑनलाईन ट्रैवल में 12 मुख्य प्लेटफॉर्म्स के बारे में सवाल पूछे गए थे। सर्वे में सामने आया कि सबसे अच्छा और सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले प्लेटफॉर्म्स के बीच 92 पॉईंट का अंतर है। सर्वे में एमेजॉन भारत के सबसे भरोसेमंद ई-कॉमर्स मार्केटप्लेस के रूप में उभरा। 50 प्रतिशत ग्राहकों ने इसे सबसे विश्वसनीय प्लेटफॉर्म माना। इसके विपरीत, फ्लिपकार्ट, मिंत्रा और नाईका के प्रति ग्राहकों में अविश्वास रहा। फ्लिपकार्ट के लिए विश्वास और अविश्वास का अंतर सबसे कम रहा। 41 प्रतिशत ने इसे सबसे कम विश्वसनीय माना, जबकि 37 प्रतिशत ने इसे विश्वसनीय माना। इसकी वजह हर लेन-देन में ज्यादा पैसा वसूलना है। ऑनलाईन ट्रैवल में मेकमाईट्रिप को सबसे सुरक्षित प्लेटफॉर्म माना गया, जबकि क्लियरट्रिप सबसे अधिक नुकसानदायक प्लेटफॉर्म्स में से एक रहा।