वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों की मुख्य सचिव ने की समीक्षा

प्रकाशित: 13-06-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
लखनऊ,(वीअ)। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव एस.पी. गोयल ने 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को आयोजित होने वाले विभिन्न कार्पामों एवं गतिविधियों की तैयारियों की समीक्षा करते हुए सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ व्यापक स्तर पर आयोजन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
मुख्य सचिव ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रदेश के प्रत्येक जनपद मुख्यालय, तहसील, ब्लॉक, नगर निकाय एवं ग्राम पंचायत स्तर पर भव्य योग कार्पाम आयोजित किए जाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि आयोजन स्थलों के चयन में सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक महत्व वाले स्थलों को प्राथमिकता दी जाए तथा योग को जन-आंदोलन का स्वरूप देते हुए प्रत्येक आयु वर्ग की सािढय भागीदारी सुनिश्चित की जाए।उन्होंने बताया कि 15 जून से 21 जून तक पूरे प्रदेश में योग सप्ताह का आयोजन किया जाएगा। इस अवधि में जनपद मुख्यालयों, तहसीलों, ब्लॉकों एवं ग्राम पंचायतों में प्रतिदिन प्रातकाल योग प्रोटोकॉल के अनुरूप सामूहिक योगाभ्यास कार्पाम आयोजित किए जाएंगे। योग को स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली का आधार बताते हुए उन्होंने निर्देश दिए कि रेडियो जिंगल, सोशल मीडिया अभियान, बैनर, योग सेल्फी अभियान तथा अन्य प्रचार माध्यमों के जरिए अधिक से अधिक लोगों को कार्पामों से जोड़ा जाए। मुख्य सचिव ने कहा कि चिकित्सालयों, आयुष्मान आरोग्य मंदिरों, पुलिस स्टेशनों, बस स्टेशनों, नगर निकायों तथा ग्राम पंचायतों सहित सभी प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के प्रचार-प्रसार हेतु बैनर एवं सूचना सामग्री प्रदर्शित की जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि योग विशेषज्ञों एवं गैर-सरकारी संगठनों (एनजीओ) के सहयोग से योग कार्यशालाओं एवं ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्पामों का आयोजन किया जाए।
साथ ही रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों की भागीदारी भी सुनिश्चित की जाए। योग जागरूकता पखवाड़े के अंतर्गत योग रैली, प्रभात फेरी, योग संवाद, योग क्विज, पोस्टर, स्लोगन एवं निबंध प्रतियोगिताओं का आयोजन कर विजेताओं को सम्मानित किया जाए। सभी आयोजनों में पर्यावरण-अनुकूल (इको-फ्रेंडली) योग सामग्री के उपयोग पर विशेष बल दिया जाए। मुख्य सचिव ने निर्देशित किया कि योगाभ्यास संबंधी गतिविधियों की जानकारी एवं फोटो प्रतिदिन निर्धारित पोर्टलों पर अनिवार्य रूप से अपलोड की जाए। उन्होंने 14 जून को आयोजित होने वाले गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रयास में लोगों को प्रोत्साहित कर अधिकतम जनभागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।