मां-बेटे की हत्या करने वाले कलयुगी बेटे के घर मुनादी
प्रकाशित: 13-06-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
बांदा/बबेरू,(वीअ)। बबेरू कस्बे के सनसनीखेज मां-बेटे हत्याकांड के मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर पुलिस ने अब कानूनी शिकंजा पूरी तरह कस दिया है। न्यायालय के आदेश पर गुरुवार दोपहर बबेरू कोतवाली पुलिस ने आरोपी के घर पहुंचकर ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी करवाई और मकान पर धारा 84 बीएनएसएस के तहत उद्घोषणा का नोटिस चस्पा किया। पुलिस ने चेतावनी दी है कि यदि आरोपी जल्द कोर्ट में हाजिर नहीं हुआ, तो उसके खिलाफ कुर्की की सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। मामला बबेरू कस्बे के तिंदवारी रोड का है। यहाँ के निवासी राजकिशोर मिश्रा पुत्र जगदीश मिश्रा ने संपत्ति बंटवारे के विवाद को लेकर बीते 10 मई 2026 को अपनी सगी मां शांति देवी और सगे छोटे भाई देवीदीन की गोली मारकर बेरहमी से हत्या कर दी थी। इस दोहरे हत्याकांड को अंजाम देने के बाद से ही आरोपी राजकिशोर फरार चल रहा है। दोहरे हत्याकांड के इस मुख्य आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी लगातार अपनी उपस्थिति छुपा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए माननीय न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बांदा द्वारा गत 18 मई 2026 को आरोपी के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया गया था। इसके बावजूद हाजिर न होने पर कोर्ट ने 30 मई 2026 को आरोपी के विरुद्ध धारा 84 बीएनएसएस के तहत उद्घोषणा जारी की।
न्यायालय के इसी आदेश के अनुपालन में गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे बबेरू कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह राजावत भारी पुलिस बल के साथ आरोपी के आवास पर पहुंचे। पुलिस ने तिंदवारी रोड स्थित आरोपी के घर के पास और आसपास के इलाके में लाउडस्पीकर व ढोल बजवाकर मुनादी कराई।
न्यायालय के इसी आदेश के अनुपालन में गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे बबेरू कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह राजावत भारी पुलिस बल के साथ आरोपी के आवास पर पहुंचे। पुलिस ने तिंदवारी रोड स्थित आरोपी के घर के पास और आसपास के इलाके में लाउडस्पीकर व ढोल बजवाकर मुनादी कराई।