विश्व कप के उद्घाटन में शकीरा, एंड्रिया बोसेली और सलमा हायेक ने मचाई धूम
प्रकाशित: 13-06-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
मैक्सिको सिटी, (एपी)। सोलह साल पहले वाका, वाका गीत से लोगों के दिलों में अमिट छाप छोड़ने वाली शकीरा ने इस बार भी विश्व कप फुटबॉल के उद्घाटन में माना, एंड्रिया बोसेली और सलमा हायेक के साथ मिलकर धूम मचाई और इसे यादगार बना दिया।
शकीरा ने टूर्नामेंट के आधिकारिक गीत दाई दाई पर बर्ना बॉय के साथ प्रस्तुति दी। कोलंबियाई स्टार ने दक्षिण अफ्रीका में 2010 में खेले गए विश्व कप में वाका वाका (दिस टाइम फॉर अफ्रीका) से धूम मचाई थी।यह विश्व कप की उद्घाटन में चौथा अवसर है जबकि शकीरा ने अपने प्रदर्शन से धूम मचाई। इससे पहले वह 2006 में जर्मनी में 2010 में दक्षिण अफ्रीका में और 2014 में ब्राजील में भी विश्व कप के उद्घाटन में आकर्षण का केंद्र रही थी।
इसके अलावा वह 19 जुलाई को न्यूजर्सी के मेटलाइफ स्टेडियम में विश्व कप फाइनल से पहले मैडोना और बीटीएस के साथ परफॉर्म करेंगी। मैक्सिको, अमेरिका और कनाडा 48 टीमों के इस टूर्नामेंट की सह-मेजबानी कर रहे हैं। गायिका-गीतकार लीला डाउन्स ने प्रशंसकों और खिलाड़ियों का स्वागत स्पेनिश, अंग्रेजी और स्वदेशी भाषाओं मिक्सटेक और नहुआटल में किया।उन्होंने कहा, दुनिया वालो मैक्सिको में आपका स्वागत है। मैक्सिको दिल से मुस्कुराते हुए आपका स्वागत करता है।
माना ने ओये मी अमोर गीत से स्टेडियम को जोश से भर दिया। उनके चारों तरफ नर्तक थे जो रॉक संगीत की ताल पर अपने सिर के पंखों को हिला रहे थे जबकि हजारों प्रशंसक उनका जोश बढ़ा रहे थे।मैक्सिको के कुम्बिया समूह लॉस एंजिलिस अज़ुलेस ने बेलिंडा के साथ पोर एला की प्रस्तुति दी। जे बाल्विन ने क्यू कैलो गाने की शुरुआत एक कार्डबोर्ड कार चलाते हुए की और फिर उना ए ला वेज़ के लिए रयान कास्त्राs ने उनका साथ दिया। उन्होंने आखिर में आई लाइक इट गीत के साथ प्रस्तुति दी।
डैनी ओशन ने फीफा एल्बम के लिए अपने गीत पार्टिडाज़ो पर प्रस्तुति दी। ओशन के चारों ओर नर्तक थे जिन्होंने मैक्सिको के जलिस्को राज्य की पारंपरिक पोशाक पहन रखी थी।
अभिनेत्री और निर्माता तथा फुटबॉल की बहुत बड़ी प्रशंसक सलमा हायेक ने विश्व कप की पहली परेड के दौरान संक्षिप्त स्वागत भाषण दिया। परेड में विश्व कप में भाग लेने वाले 48 देशों के ध्वज शामिल थे। हायेक ने स्पेनिश में कहा, मैक्सिकोवासियों को बहुत गर्व है कि यहीं पहला मैच हुआ। मैक्सिको जिंदाबाद और फुटबॉल जिंदाबाद।
हायेक को इस विश्व कप के लिए दूत नियुक्त किया गया है।
इतालवी गायक एंड्रिया बोसेली और दक्षिण कोरियाई स्टार ईजेई ने ध्वजारोहण समारोह में फ्रांसीसी डीजे और निर्माता डेविड गुएटा के साथ टूर्नामेंट का आधिकारिक गान डीएनए प्रस्तुत किया।