जेवर एयरपोर्ट के लिए इलेक्ट्रिक सिटी बस सेवा का शुभारंभ
प्रकाशित: 13-06-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
वीर अर्जुन संवाददाता
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के निवासियों को आज एक महत्वपूर्ण सौगात मिली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से वर्चुअल माध्यम से तथा ग्रेटर नोएडा में दादरी के विधायक तेजपाल नागर, विधान परिषद सदस्य श्रीचंद शर्मा एवं ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी एनजी रवि कुमार ने हरी झंडी दिखाकर इलेक्ट्रिक सिटी बस सेवा का शुभारंभ किया। ग्रेटर नोएडा के विभिन्न गांवों व सेक्टरों से होते हुए से जेवर एयरपोर्ट के लिए 11 आधुनिक इलेक्ट्रिक बसों को रवाना किया गया। प्रदेश स्तर पर आयोजित इस कार्पाम के अंतर्गत कुल 45 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया, जिनमें नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण क्षेत्रों से 11-11 बसें तथा लखनऊ में 12 बसें शामिल हैं। आधुनिक सुविधाओं से युक्त ये वातानुकूलित इलेक्ट्रिक बसें यात्रियों को आरामदायक एवं सुरक्षित यात्रा का अनुभव प्रदान करेंगी। बसों में मोबाइल चार्जिंग सुविधा, सीसीटीवी कैमरे तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हैं। नोएडा एवं ग्रेटर नोएडा के कुछ चुनिंदा मार्गों पर इन बसों का सफल ट्रायल पूर्व में किया जा चुका है। आने वाले समय में बसों की संख्या में और वृद्धि की जाएगी। विधायक तेजपाल नागर ने कहा कि ग्रेटर नोएडा के नागरिकों की लंबे समय से सिटी बस सेवा की मांग थी, जो आज पूरी हो गई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में तीनों प्राधिकरणों एवं उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग के संयुक्त प्रयासों से यह महत्वपूर्ण परियोजना साकार हो सकी है। उन्होंने कहा कि बैटरी संचालित इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से प्रदूषण नहीं होगी, जिससे पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी प्रेरणा सिंह ने बताया कि 15 जून से जेवर एयरपोर्ट से प्रत्येक घंटे बस सेवा उपलब्ध रहेगी। यात्रियों के लिए न्यूनतम किराया 20 रुपए तथा अधिकतम किराया 50 रुपए निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक बसें सार्वजनिक परिवहन को सुदृढ़ करने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम हैं। कार्पाम में विधायक तेजपाल नागर, विधान परिषद सदस्य श्रीचन्द शर्मा, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एन.जी. रविकुमार, एसीईओ एस.के. सिंह, एसीईओ प्रेरणा सिंह, एसीईओ लक्ष्मी वी.एस, अर्बन सर्विसेज विभाग के वरिष्ठ अधिकारी सनी यादव सहित प्राधिकरण के अधिकारी-कर्मचारी, तथा बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
बस रूट नंबर-1ः चार मूर्ति, डी मार्ट, बिसरख मोड, ऐस सिटी, खेड़ा चौगानपुर चौक, केंद्रीय भंडार निगम चौक, पुलिस लाइन, यामाहा कट, सूरजपुर टी पॉइंट, कलेक्ट्रेट, जगत फार्म, परी चौक, गौतमबुद्ध नगर यूनिवर्सिटी, दनकौर, मिर्जापुर, खेड़ा मोड़ , फलैंदा, दयानतपुर, जेवर कट, साबौता और रामनेर होते हुए नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक, कुल 68 किलोमीटर और 23 स्टॉपेज।
रूट नंबर -2ः चार मूर्ति, डी मार्ट, बिसरख मोड़ , ऐस सिटी, खेड़ा चौगानपुर चौक, केंद्रीय भंडार निगम चौक, पुलिस लाइन, यामाहा कट, सूरजपुर टी पॉइंट, सूरजपुर पुलिस चौकी, देवला तिलपता रोटरी, पैरामाउंट गोल्फ मार्ट, मकौड़ा रोटरी, ओपोन- 3, ओपोन वन, सुपरटेक जार, सिरसा रोटरी, कासना, जिम्स हॉस्पिटल, गौतमबुद्ध यूनिवर्सिटी, गलगोटिया यूनिवर्सिटी, दनकौर, गौड़ यमुना सिटी, दयानतपुर, जेवर कट, साबौता और रामनेर होते हुए नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक, कुल 32 स्टॉपेज और 82 किलोमीटर।
रूट नंबर -3 ः मकौड़ा रोटरी, एटीएस डोल्से, गामा- 2, डीपीएस रोटरी, एलजी रोटरी, शारदा हॉस्पिटल, नासा पार्किंग, एक्सपो मार्ट, अंसल गोल्फ लिंक, पी-7 रोटरी, आम्रपाली, गौतमबुद्ध यूनिवर्सिटी, गलगोटिया यूनिवर्सिटी, दनकौर, मिर्जापुर गौड़ यमुना सिटी, रौनीजा, रबूपुरा मोड़, फलैंदा कट, दयानतपुर, जेवर कट, साबौता और रामनेर होते हुए नोएडा एयरपोर्ट तक, कुल 55 किलोमीटर और 23 स्टॉपेज।
रूट नंबर-4 ः सेक्टर ईकोटेक 16, वैभव हेरीटेज सोसायटी, एक मूर्ति चौक, गैलेक्सी रोटरी, मिलक लच्छी, राजेश पायलट चौक, स्पर्श ग्लोबल स्कूल, तिलपता रोटरी, पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्टे, मकौड़ा रोटरी, ओपोन-3 मिग्सन अल्टिमो सोसाइटी , सेक्टर 36, ऐच्छर विलेज, स्वर्णनगरी, यथार्थ हॉस्पिटल, गौतमबुद्ध यूनिवर्सिटी, गलगोटिया यूनिवर्सिटी, दनकौर, मिर्जापुर/ गौड़ सिटी यमुना, रौनीजा, रामपुर मोड़ , फलैंदा कट, दयानतपुर, जेवर कट, साबौता और रामनेर होते हुए एयरपोर्ट/ किशोरपुर तक, कुल 74 किलोमीटर और 27 स्टॉपेज।