वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

‘आप का मतलब आलीशान आदमी पार्टी’, डिप्टी CM प्रवेश वर्मा का अरविंद केजरीवाल पर निशाना

प्रकाशित: 25-04-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
‘आप का मतलब आलीशान आदमी पार्टी’, डिप्टी CM प्रवेश वर्मा का अरविंद केजरीवाल पर निशाना
भाजपा नेता और दिल्ली कैबिनेट के मंत्री प्रवेश वर्मा ने एक बार फिर से अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है. उन्होंने केजरीवाल की धुरंधर फिल्म के रहमान डकैत से की है. उन्होंने कहा कि दिल्ली के बाद केजरीवाल ने पंजाब में भी दूसरा शीशमहल बना लिया है. उन्होंने आम आदमी पार्टी को नया नाम देते हुए कहा कि आप का नाम- आलीशान आदमी पार्टी है. प्रवेश वर्मा के आरोपों पर दिल्ली की पूर्व सीएम आतिशी और सासंद संजय सिंह ने प्रतिक्रिया दी है.
प्रवेश वर्मा ने लगाए ये आरोप
दिल्ली के डिप्टी सीएम ने कहा कि दिल्ली का चुनाव हारते ही केजरीवाल पंजाब चले गए. मुख्यमंत्री भगवंत मान के सरकारी आवास के आसपास के चार मकानों में केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, संजय सिंह और सत्येंद्र जैन ने कब्जा कर लिया है. केजरीवाल ने वहां दूसरा शीशमहल बनवा लिया है.
लोधी एस्टेट वाले नए घर पर सवाल
अदालत के आदेश के बाद केजरीवाल को 95, लोधी एस्टेट में सरकारी बंगला आवंटित हुआ है. वे शुक्रवार को परिवार के साथ इस घर में शिफ्ट हुए हैं. नए आवास की तस्वीर देखकर प्रवेश वर्मा ने हैरानी जताई. उन्होंने कहा कि वहां भी खूब खर्चा किया गया है. ये भले ही सरकारी घर है लेकिन इसमें लगा पैसा सरकारी नहीं है. वर्मा ने याद दिलाया कि शीशमहल (6, फ्लैग स्टाफ रोड) पर भारी खर्च को लेकर जब सवाल उठे तो केजरीवाल ने दावा किया था कि सजावट का फैसला पीडब्ल्यूडी के चीफ इंजीनियर ने लिया था. इस खर्च की उन्हें जानकारी नहीं थी. अब तो वे नए घर को लेकर ऐसा दावा नहीं कर सकते.
केजरीवाल पर लगाए कई आरोप
केजरीवाल पर आरोप लगाते हुए प्रवेश वर्मा ने कहा कि जो नेता कभी बंगला न लेने की बात करते थे लेकिन आज वे खुद शीशमहल में रह रहे हैं. कोराना महामारी, बिजली और पानी के संकट से जूझते लोगों को छोड़कर केजरीवाल शीशमहल बनाने में जुटे रहे. शीशमहल केजरीवाल के भ्रष्टाचार का सबूत है. मुख्यमंत्री के वेतन से ऐसा आलीशान घर नहीं बनाया जा सकता है. उनको बताना होगा कि शराब घोटाले का पैसा इस पर लगा है या फिर नहीं. वर्मा ने आरोप लगाया कि शीशमहल केजरीवाल के अंदर घुस चुका है, जिस वजह से दिल्ली और पंजाब के लोगों का दुख केजरीवाल को नजर नहीं आता है.
प्रवेश वर्मा ने पूछे चार सवाल
1. लोधी रोड वाले आवास में लगा पैसा कहां से आया और किसका है?
2. क्या आपके शौक के वजह से ही आप कार्यकर्ता केजरीवाल को छोड़ रहे हैं?
3. बार-बार शीशमहल बनाने की उनको क्या जरूरत पड़ रही है?
4. पहले तो शराब का पैसा शीशमहल में लगा था, इस बार किसका पैसा लगा है?
केजरीवाल इतिहास के सबसे शौकीन आदमी
वर्मा ने केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि स्वतंत्र भारत के इतिहास में केजरीवाल सबसे शौकीन आदमी है. उनकी पार्टी का नाम तो आम आदमी पार्टी है लेकिन उनका काम राजा-महाराजों वाला है. इनकी पार्टी का नाम आलीशान आदमी पार्टी होना चाहिए. पार्टी के ईमानदार कार्यकर्ता अब केजरीवाल के साथ रहना नहीं चाहते हैं.
संजय सिंह ने दी प्रतिक्रिया
मामले में आप सांसद संजय सिंह का बयान सामने आया है. उन्होंने एक्स पर का कि प्रवेश वर्मा द्वारा अरविंद केजरीवाल जी के घर की जो तस्वीरें जारी की गईं हैं वह पूरी तरह से फर्जी है. परवेश वर्मा और उनके द्वारा जारी की गई तस्वीरों को दिखाने वाले TV चैनल मानहानि केस के लिए तैयार रहें. उन्होंने दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता और दिल्ली के डिप्टी सीएम प्रवेश वर्मा को चुनौती देते हुए कहा कि आप लोग अपना घर जनता के लिए खोल दें. अरविंद केजरीवाल अपना घर खोल देंगे, पता चल जाएगा कि किसका घर कितना आलीशान है.
दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री ने भी साधा निशाना
दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और AAP नेता आतिशी ने ट्वीट करते हुए कहा कि प्रवेश वर्मा ने जो भी तस्वीरें जारी की हैं, वह सभी नकली है. वह तस्वीरें केजरीवाल के घर की नहीं हैं. रेखा गुप्ता और दिल्ली की उपराज्यपाल अपने घर खोलें केजरीवाल जी अपने घर खोलेंगे. जनता खुद फैसला करेगी.