वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

जारी हुआ उत्तराखंड बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट, ubse.uk.gov.in पर करें चेक

प्रकाशित: 25-04-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
जारी हुआ उत्तराखंड बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट, ubse.uk.gov.in पर करें चेक
आज 25 अप्रैल 2026 को UBSE यानी उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद् ने कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजों की घोषणा कर दी है. रिजल्ट ऑनलाइन जारी किया गया है. सभी छात्र आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in और uaresults.nic.in पर जाकर रिलज्ट देख सकते हैं. 10वीं और 12वीं के सभी छात्र कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से मार्कशीट देख सकते हैं. स्कोरकार्ड देखने और डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें.
कैसे देखें उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट? (How to Check Uttarakhand Board Result)
• रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट uaresults.nic.in या ubse.uk.gov.in पर जाएं.
• इसके बाद Board Exam सेक्शन में Board Exam Result 2026 पर क्लिक करें.
• High School Board Result 2026 या Inter Board Result 2026 पर क्लिक करें. आपको जो भी परिणाम देखने है उसके ऊपर क्लिक करें.
• रिजल्ट देखने के लिए रोल नंबर और स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड दर्ज कर सबमिट करें. इसके बाद Find Results पर क्लिक कर अपने परिणाम देखें. आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं.
उत्तराखंड बोर्ड 10वीं-12वीं टॉपर
उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10वीं में अक्षिता गोयल ने टॉप किया है. वहीं 12वीं कक्षा में गीतिका और सुशीला ने टॉप किया है. 10वीं की अक्षिता गोयल ने 98.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किये हैं. 12वीं कक्षा की गीतिका पंत और सुशीला मेहंदीरता ने 98 प्रतिशत अंक के साथ दोनों ने टॉप किया है. छात्र रिजल्ट देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं. अगर आधिकारिक वेबसाइट काम नहीं करती है तो ऐसे में डिजिलॉकर पर परिणाम देख सकते हैं.