हरियाणाः कार में मिला पंजाब पुलिस इंस्पेक्टर का शव, फ्रंट की सीटों के बीच फंसी थी बॉडी, सवाल-200KM दूर कैसे पहुंचे?
प्रकाशित: 25-04-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
हरियाणा के सिरसा जिले में पंजाब के एक्साइज डिपार्टमेंट के इंस्पेक्टर का शव कार में पड़ा मिला। यह कार डबवाली के पास अमृतसर-जामनगर भारतमाला रोड पर हाईवे किनारे खड़ी थी। जब काफी देर से कार में कोई हलचल नहीं हुई तो आसपास के लोगों ने मौके पर जाकर देखा तो इंस्पेक्टर फ्रंट की दोनों सीटों के बीच फंसे हुए थे। सीट बेल्ट पेट पर कसी हुई थी। पास में ही सरकारी पिस्टल भी पड़ी थी।
तैनाती स्थल से 200 किलोमीटर दूर कैसे पहुंचे
इसकी सूचना मिलते ही डबवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मोबाइल नंबर, आईडी कार्ड के आधार पर पुलिस ने परिवार को सूचना दी। मृतक मोगा में ड्यूटी पर तैनात था। उधर सवाल उठता है कि तैनाती स्थल से 200 किलोमीटर दूर इंस्पेक्टर यहां कैसे पहुंचे, ये उन्हें नहीं पता। फिलहाल, पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही इंस्पेक्टर की पिस्टल को भी कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। कॉल डिटेल आदि से पता किया जा रहा है कि इंस्पेक्टर यहां कैसे पहुंचे। विभाग से भी जानकारी जुटाई जा रही है।
नूंह में साइबर धोखाधड़ी के आरोप में दो व्यक्ति गिरफ्तार
वहीं, हरियाणा के नूंह में कथित साइबर अपराध की दो अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, पुनहाना के एक दल ने बृहस्पतिवार शाम को सुनहरा-नहेड़ा रोड से मुरसलीम को गिरफ्तार किया। उसके पास से एक मोबाइल फोन और एक सिम कार्ड बरामद किया गया है। पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान उसके फोन पर फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट, संदिग्ध समूह और कई फर्जी बारकोड मिले हैं। इनका इस्तेमाल विभिन्न प्रकार की साइबर धोखाधड़ी करने के लिए किया जाता था। उन्होंने बताया कि इस मामले में बरामद सिम कार्ड के खिलाफ लगभग 1.39 लाख रुपये की धोखाधड़ी की दो ऑनलाइन शिकायतें भी दर्ज थीं। एक अन्य घटना में, पुलिस दल ने नूंह-अलवर रोड पर नयी गांव निवासी राशिद को गिरफ्तार किया। उसके पास से सिम कार्ड के साथ तीन मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं।