आगे आगे देखिए होता है क्या', AAP के सात सांसदों के पार्टी छोड़ने पर BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष का बड़ा बयान
प्रकाशित: 25-04-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
आम आदमी पार्टी के 10 राज्यसभा सांसदों में से सात सांसदों ने पार्टी से बगावत कर दी और सातों सांसदों ने सामूहिक तौर पर पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया। इसके बाद आप के लिए और एक तगड़ा झटका था जब पार्टी छोड़ने वाले सांसदों में से तीन ने तुरंत ही बीजेपी ज्वाइन करने का ऐलान कर दिया, और चार ने लिखित रूप से इसके संकेत दिए। आम आदमी छोड़ने वाले राज्यसभा सांसदं में राघव चड्ढा,संदीप पाठक,स्वाति मालीवाल और अशोक मित्तल जैसे सांसद शामिल हैं। आप सांसदों के इस तरह से पार्टी छोड़ने पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बड़ा बयान दिया है। पश्चिम बंगाल के बारानगर में रोड शो शो के दौरान आप के सात सांसदों के पार्टी छोड़ने पर भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा, “अभी और भी बहुत कुछ होना बाकी है। 'आगे आगे देखिए होता है क्या'।”