वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

कॉमेडियन राज शर्मा का निधन, 50 की उम्र में ली अंतिम सांस, वीर दास ने शेयर किया इमोशनल नोट

प्रकाशित: 25-04-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
कॉमेडियन राज शर्मा का निधन, 50 की उम्र में ली अंतिम सांस, वीर दास ने शेयर किया इमोशनल नोट
डलास के रहने वाले मशहूर कॉमेडियन राज शर्मा का 24, अप्रैल, 2026 को 50 साल की उम्र में निधन हो गया। उनकी मौत की खबर उन कॉमेडी क्लबों में से एक ने शेयर की, जहां वे परफॉर्म किया करते थे। अब एक्टर-कॉमेडियन वीर दास ने इंस्टाग्राम पर अपने दोस्त राज के निधन पर शोक जताते हुए एक इमोशनल नोट शेयर किया और इस पोस्ट में उन्होंने अपनी मुलाकात का जिक्र किया है। साथ ही दोनों की बॉन्ड कितनी अच्छी थी, यह भी बताया।
वीर दास के दोस्त राज शर्मा का निधन
राज शर्मा के साथ बिताए गए अपने यादगार पालों को याद करते हुए, वीर ने लिखा, 'राज शर्मा ने मुझे लाफ फैक्टरी में मेरा पहला मौका दिलवाया था। उन्होंने मुझे यकीन दिलाया कि मैं अमेरिकी मार्केट में मुकाबला करने के लिए काफी अच्छा हूं। उन्होंने मुझे बेहतरीन सलाह दी और मुझे जोर-जोर से हंसाया। वे एक जबरदस्त कॉमेडियन थे। उनका 'क्राउड वर्क' ऐसा था, जिसे मैं आज भी बेमिसाल मानता हूं।'
राज शर्मा की मौत से टूटे वीर दास
एक्टर वीर ने आगे लिखा कि वे हमेशा राज का यह एहसान चुकाना चाहते थे, इसलिए 'वियर्डऐस पजामा फेस्टिवल' और 'जेस्टिनेशन अननोन' में उन्होंने सबसे पहले राज को ही शामिल किया था। इस कॉमेडियन ने यह भी लिखा कि उनका पेशा लोगों को कठोर बना सकता है और यह एक अकेलापन भरा पेशा है। वीर दास ने अपने नोट के आखिर में लिखा, 'तुम एक अच्छे दोस्त थे और तुम्हारा दिल बहुत बड़ा था। एक कॉमेडियन होने के नाते मैं तुम्हें कॉमेडियन्स की दुनिया की सबसे बड़ी तारीफ के साथ विदा करता हूं: तुम्हारे बाद परफॉर्म करना लगभग नामुमकिन था। तुम्हारी आत्मा को शांति मिले, भाई।'