वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

BJP में शामिल हुए 3 आप सासंद, केजरीवाल-सिसोदिया ने बनाई स्ट्रेटजी; जानें क्या होगी AAP की रणनीति

प्रकाशित: 25-04-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
BJP में शामिल हुए 3 आप सासंद, केजरीवाल-सिसोदिया ने बनाई स्ट्रेटजी; जानें क्या होगी AAP की रणनीति
दिन पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने राघव सहित कुल तीन सासंदों को भाजपा की सदस्यता दिलवाई. राघव चड्ढा ने दावा किया है कि चार अन्य सासंद भाजपा में शामिल होंगे. पार्टी के आला-कमान के बीच अब इस स्थिति के वजह से हलचल तेज हो गई है. पार्टी के नंबर दो मनीष सिसोदिया शुक्रवार देर रात गुजरात दौरे से लौटकर दिल्ली आए और सबसे पहले पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल से उनके आवास पर मुलाकात की. दरअसल, गुजरात के नगर निगम चुनावों में पार्टी का प्रचार करने के लिए मनीष सिसोदिया राजकोट में थे. पार्टी सूत्रों की मानें तो देर रात दिल्ली लौटते ही सिसोदिया सीधे अरविंद केजरीवाल के आवास पर पहुंचे. दोनों नेताओं के बीच आधे घंटे से अधिक वक्त तक बातचीत हुई. दोनों नेताओं ने पार्टी में हुई टूट, उसके असर और पार्टी की भविष्य की रणनीति पर चर्चा की.
राज्यसभा के सभापित को पत्र लिखेगी आप
राघव चड्ढा ने दावा किया है कि आप के छह अन्य सासंदों के साथ मिलकर उन्होंने सदन के सभापति को पार्टी छोड़ने की जानकारी दे दी है. उम्मीद है कि आम आदमी पार्टी मामले में आधिकारिक रूप से सभापति को एक पत्र भेज सकती है. पार्टी राज्यसभा में पार्टी के चीफ व्हिप एनडी गुप्ता, संदीप पाठक, अशोक मित्तल और राघव चड्ढा के खिलाफ राज्यसभा के सभापति को पत्र लिखेंगे.
भाजपा में शामिल तीन सांसदों की होगी शिकायत
कहा जा रहा है कि गुप्ता अपने पत्र में दलबदल विरोधी कानून के तहत कार्रवाई की मांग करेंगे. इन्हीं तीनों नेताओं को भाजपा में शामिल होते हुए सार्वजनिक रूप से देखा गया था. बाकी के चार नेताओं को सार्वजनिक रूप से ऐसा करते नहीं देथा है. इस वजह चीफ व्हिप सिर्फ इन्हीं तीन सासंदों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाएंगे.
तीनों सासंदों को अयोग्य घोषित करने की मांग
आप के वरिष्ठ सासंद संजय सिंह ने घोषणा की कि वह राज्यसभा के सभापति को पत्र लिखेंगे और इन सासंदों को अयोग्य घोषित करने की मांग करेंगे. उन्होंने ये बात कहते हुए संविधान की दसवीं अनुसूची का हवाला दिया, जिसमें दलबदल कानून के बारे में विस्तार से बताया गया है.
राघव के भाजपा छोड़ने की शुरू हो गई थी अटकलें
बता दें, अटकलें तो बहुत पहले से ही लगने लगी थी कि राघव चड्ढा आम आदमी पार्टी का साथ छोड़ सकते हैं. दरअसल, हाल ही में आप आलाकमान ने राघव को राज्यसभा में उपनेता पद से हटा गिया था, जिसके बाद पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने अलग-अलग तरीके से राघव पर कटाक्ष किया था, जिस वजह से राजनीतिक हल्कों में दबी जुबान चर्चाएं होने लगी थी कि राघव भाजपा में जा सकते हैं. आप ने राघव की जगह अशोक कुमार मित्तल को राज्यसभा का उपनेता नियुक्त किया था. हालांकि, उन्होंने भी एक दिन पहले भाजपा ज्वाइन कर ली है.