वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

एमईआरआई कॉलेज जनकपुरी ने परंपरागत ढंग से मनाया लोहड़ी का पर्व

प्रकाशित: 14-01-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
एमईआरआई कॉलेज जनकपुरी ने परंपरागत ढंग से मनाया लोहड़ी का पर्व
नई दिल्ली। राजधानी के जनकपुरी स्थित एमईआरआई कॉलेज में परंपरागत ढंग से लोहड़ी का पर्व मनाया गया। इस मौके पर कॉलेज के वाइस प्रेसिडेंट प्रोफेसर (डॉ) ललित अग्रवाल के अलावा फाइनेंस ऑफिसर श्री एसके अग्रवाल श्री कुश अग्रवाल सलाहकार प्रोफेसर राकेश खुराना डीन प्रोफेसर दीपशिखा कालरा एचआर हेड प्रोफेसर तपस डे के अलावा कॉलेज स्टाफ के तमाम लोग मौजूद थे। जिन्होंने एक दूसरे को बधाई भी थी। इस मौके पर प्रोफेसर (डॉ) ललित अग्रवाल ने कहा की लोहड़ी का पर्व हमारी अनेकता की एकता की संस्कृति का प्रतीक है। नई फसल के तैयार हो जाने के परिचायक इस पर्व को जो पंजाब से शुरू हुआ था लेकिन आज पूरे देश में बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास से मनाया जाता है यह अपने में प्रेम का भी पर्व है इस मौके पर कॉलेज परिसर में पवित्र अग्नि जलाकर उसमें मूंगफली आदि डालकर स्टाफ के लोगों ने इसकी रंगत और बढ़ा दी।