वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

एमईआरआई ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में एआरएफआई की राष्ट्रीय बैठक आयोजित

प्रकाशित: 01-02-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
एमईआरआई ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में एआरएफआई  की राष्ट्रीय बैठक आयोजित
नई दिल्ली। एडवेंचर रेसिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (एआरएफआई) की राष्ट्रीय बैठक का आयोजन एमईआरआई ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के अंतरिक्ष अध्ययन विभाग में किया गया। एमईआरआई ग्रुप के उपाध्यक्ष प्रो. ललित अग्रवाल ने एआरएफआई के अध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल (डॉ.) पी.जे.एस. पन्नू (सेवानिवृत्त), उपाध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल ए.टी. परनाइक तथा अन्य विशिष्ट अतिथियों का स्वागत किया। वर्ष 2016 में सोसायटी पंजीकरण अधिनियम के तहत पंजीकृत एआरएफआई भारत में साहसिक खेलों के प्रचार और विकास के लिए समर्पित एकमात्र राष्ट्रीय स्तर का संगठन है। बैठक में इंडियन राफ्टिंग फाउंडेशन के अध्यक्ष शौकत पाल सिंह सिकंद, मेजर जनरल (डॉ.) मनजीत सिंह मोखा (सेवानिवृत्त), एआरएफआई की ब्रांड एंबेसडर अनामिका सिंह, हाई एल्टीट्यूड वॉरफेयर स्कूल के कमांडेंट मेजर जनरल पुनीत डोवाल, भारत सरकार के खेल एवं साहसिक निदेशक विशाल अहलावत, आईटीबीपी, सेना, नौसेना, वायुसेना के अधिकारी तथा एआरएफआई के सदस्य उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य एआरएफआई के राष्ट्रीय रोडमैप और भविष्य की रणनीति पर विचार-विमर्श करना था। लेफ्टिनेंट जनरल (डॉ.) पन्नू ने देश के विभिन्न हिस्सों में साहसिक खेलों की संभावनाओं पर प्रकाश डालते हुए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय आयोजनों के लिए उपयुक्त स्थलों की जानकारी साझा की। उन्होंने बेलगावी में उपलब्ध लगभग 25 एकड़ भूमि को साहसिक खेल केंद्र के रूप में विकसित करने की संभावना भी बताई। उन्होंने युवाओं की भागीदारी और शैक्षणिक संस्थानों की भूमिका पर जोर देते हुए एमईआरआई ग्रुप को बैठक के सफल आयोजन के लिए धन्यवाद दिया। सभी वक्ताओं ने नई शिक्षा नीति 2020 के तहत शैक्षणिक पाठ्पाम में साहसिक खेलों को शामिल करने की आवश्यकता को रेखांकित किया। बैठक में वित्तपोषण, सुरक्षा मानक, बुनियादी ढांचा, उपकरण, प्रशिक्षण, बीमा, लाइसेंसिंग और राज्यों में आयोजन जैसे विषयों पर चर्चा हुई। लेफ्टिनेंट जनरल ए.टी. परनाइक ने एआरएफआई की चरणबद्ध कार्ययोजना प्रस्तुत की, जिसकी शुरुआत हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और अरुणाचल प्रदेश से की जाएगी। समापन पर प्रो. ललित अग्रवाल ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में एआरएफआई की पहलों में छात्रों की सािढय भागीदारी को प्रोत्साहित करने की प्रतिबद्धता दोहराई।