वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

हरियाणा की सभी 90 विधानसभाओं में शुरू करेंगे जनसंपर्क अभियान पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह

प्रकाशित: 12-08-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
रोहतक, (तारीफ शर्मा)। पूर्व सांसद एवं ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के विदेशी मामले विभाग के उपाध्यक्ष बृजेंद्र सिंह ने हरियाणा के सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में जनसंपर्क कार्पाम शुरू करने की घोषणा की है।
रोहतक के नीली कोठी पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि फिलहाल सद्भाव यात्रा में सहयोग देने वाले समर्थकों के लिए धन्यवाद दौरे जारी हैं और 20 अगस्त को हिसार में प्रदेश स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन होगा। बृजेंद्र सिंह ने केंद्र सरकार से संसद में जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज पर जवाब मांगा और कहा कि युवाओं के आाढाsश के कारण शिक्षा मंत्री को इस्तीफा देना पड़ा।
उन्होंने हरियाणा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी, सरकारी स्कूलों का बंद होना और यूनिवर्सिटीज पर भारी कर्ज गंभीर समस्याएं बन चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने एघ्R प्रािढया में तकनीकी गलतियों से कटती वोटों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सतर्क रहने की सलाह दी और बावल कार्पाम का उदाहरण देकर भाजपा में अंदरूनी गुटबाजी का दावा किया।