वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

पुलिस ने मंगोलिया के नागरिक को ढूंढा

प्रकाशित: 12-08-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
नई दिल्ली , (वीअ)। मंगोलिया का एक नागरिक सैर के दौरान लापता हो गया, लेकिन दिल्ली पुलिस ने गुम होने के अगले दिन ही उसे ढूंढ निकाला। 43 वर्षीय मंगोलियाई नागरिक अपना इलाज कराने भारत में आया था। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।बयाम्बा सुरेन नाम के व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि वह रास्ता भटक गया था और उस स्थान का रास्ता भूल गया जहां वह "हरे हुआ है। पुलिस ने बताया कि कोई भी संदिग्ध परिस्थिति नहीं पाई गई।सुरेन नौ अगस्त को पूर्वाह्न 11 बजे के आसपास सैर के लिए निकला था, लेकिन बाद में गुम हो गया। पुलिस के एक वरिष्" अधिकारी ने कहा, wव्यक्ति की पत्नी ने रात करीब 11.30 बजे राजेंद्र नगर थाने में संपर्क किया और सुरेन के लापता होने की सूचना दी।wउन्होंने बताया कि पुलिस टीमों ने तुरंत तलाश शुरू की और सीसीटीवी फुटेज के जरिए उसकी गतिविधि को देखा। उन्होंने बताया कि व्यक्ति का विवरण ज]िपनेट पर अपलोड किया गया, जबकि पूरी दिल्ली में वायरलेस पर संदेश प्रसारित किए गए थे।पुलिस ने कहा कि इस मामले में संबंधित मंगोलियाई दूतावास के साथ भी समन्वय किया गया था। व्यक्ति को 10 अगस्त को कीर्ति नगर इलाके में खोजा गया और बाद में उसे उसकी पत्नी से मिला दिया गया।