वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

दतिया उपचुनाव की जीत ने बदलाव की राजनीति पर जनता की मुहर लगाई : जीतू पटवारी

प्रकाशित: 12-08-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम

भोपाल (ब्यूरो प्रमुख )। आज प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में मध्य प्रदेश कांग्रेस की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने संगठन की आगामी रणनीति, राजनीतिक परिस्थितियों और जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की तथा आगामी कार्पामों एवं आंदोलनों की रूपरेखा तैयार की।
बैठक में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ल हरीश चौधरी, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (वर्चुअल), नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह, डॉ. गोविंद सिंह, ण्sंण् सदस्य कमलेश्वर पटेल, पूर्व मंत्री कांतिलाल भूरिया, सज्जन वर्मा, बाला बच्चन, विजयलक्ष्मी साधो, तरुण भनोट, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति, संगठन उपाध्यक्ष सुखदेव पांसे, संगठन महासचिव संजय कामले, महिला कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष शोभा ओझा, विधायक फूल सिंह बरैया, पांत भूरिया, महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रीना बोरासी एवं सेवादल प्रदेश संगठक अवनीश भार्गव सहित वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के पश्चात प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी एवं नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने संयुक्त पत्रकार वार्ता को संबोधित किया। हरीश चौधरी ने कहा कि झ्Aण् बैठक में संगठन सृजन अभियान और जनहित के मुद्दों पर चर्चा हुई। कांग्रेस युवाओं, छात्रों, किसानों, महिलाओं और ओबीसी वर्ग के अधिकारों की लड़ाई मजबूती से लड़ेगी। खाद संकट, उज्जैन के कथित भ्रष्टाचार, राम मंदिर चढ़ावे से जुड़े विवाद और कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर दर्ज मामलों को लेकर सरकार पर निशाना साधा। चौधरी ने कहा कि संवैधानिक संस्थाओं की रक्षा कांग्रेस की प्राथमिकता है। जीतू पटवारी के खिलाफ कार्रवाई को उन्होंने लोकतांत्रिक आवाज दबाने का प्रयास बताया। छात्र संघ चुनाव प्रत्यक्ष प्रणाली से होने चाहिए। छात्रों, किसानों और आम जनता के अधिकारों के लिए जरूरत पड़ी तो कांग्रेस प्रदेशव्यापी आंदोलन करेगी। प्रदेश अध्यक्ष पटवारी ने कहा कि लगभग पांच घंटे चली झ्Aण् बैठक में प्रदेश की राजनीतिक, संगठनात्मक और जनहित से जुड़ी परिस्थितियों पर व्यापक चर्चा हुई। उन्होंने दतिया उपचुनाव में घनश्याम सिंह की जीत को कांग्रेस के साथ-साथ मध्य प्रदेश की जनता की जीत बताते हुए कहा कि दतिया ने बदलाव की राजनीति का स्पष्ट संदेश दिया है।
भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, शिक्षा, रोजगार, किसानों की खाद समस्या, महिला एवं ओबीसी आरक्षण, अपराध और कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर दर्ज मामलों को लेकर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस केवल सत्ता परिवर्तन नहीं, बल्कि स्वच्छ, समृद्ध और सुरक्षित मध्य प्रदेश का विकल्प बनना चाहती है। सरकार पर कथित राजनीतिक प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं, दलितों, आदिवासियों और ओबीसी वर्ग के साथ अन्याय के खिलाफ कांग्रेस मजबूती से संघर्ष करेगी। छात्र संघ चुनाव प्रत्यक्ष प्रणाली से कराने की मांग करते हुए उन्होंने कहा कि अप्रत्यक्ष चुनाव होने पर कांग्रेस प्रदेशभर में आंदोलन करेगी।
राज्यसभा चुनाव मामले पर पटवारी ने कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे को न भूली है, न भूलेगी। उन्होंने बताया कि विधानसभा के सचिव एवं चुनाव अधिकारी अरविंद शर्मा के खिलाफ इसी सप्ताह न्यायालय जाने की तैयारी है। पटवारी ने आरोप लगाया कि चुनाव अधिकारी ने अपने पद का दुरुपयोग कर भाजपा के दबाव में कांग्रेस का राज्यसभा नामांकन निरस्त किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ऐसे किसी भी अधिकारी या व्यक्ति को नहीं छोड़ेगी, जो राजनीतिक दबाव में लोकतांत्रिक प्रािढया से खिलवाड़ करेगा।
दतिया की जनता ने भाजपा सरकार के कथित अपराधों और भ्रष्टाचार के खिलाफ अपना संदेश दे दिया है। उन्होंने दतिया की जनता, कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह और सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस इस जीत को विनम्रता से स्वीकार कर जनता के मुद्दों की लड़ाई और मजबूती से लड़ेगी। आने वाले दिनों में सरकार के कथित भ्रष्टाचार के मामलों को भी जनता के सामने उजागर किया जाएगा और भ्रष्टाचार चाहे किसी मंत्री, मुख्यमंत्री या भाजपा नेता का हो, कांग्रेस अपनी लड़ाई जारी रखेगी।
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि दतिया की जीत ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नया उत्साह भरा है और आगामी निकाय चुनावों में इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने युवाओं की समस्याओं, परीक्षा घोटालों, पेपर लीक और फर्जी नियुक्तियों को लेकर सरकार पर निशाना साधा। छात्र संघ चुनाव प्रत्यक्ष प्रणाली से कराने, ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण देने और आदिवासी समाज के अधिकारों की रक्षा की मांग की। सिंघार ने कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं पर दर्ज मामलों को राजनीतिक प्रताड़ना बताते हुए कहा कि कांग्रेस हर कार्यकर्ता के साथ मजबूती से खड़ी है।