चैधरी सुनील सिंह ने संसद की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए
प्रकाशित: 12-08-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
लखनऊ,(वीअ)। लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चैधरी सुनील सिंह ने संसद की कार्यप्रणाली और देश के मूल मुद्दों को लेकर सरकार पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि आज देश के सामने सबसे बड़ी चुनौतियां किसान, ग्रामीण विकास, युवाओं को रोजगार, बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई और आम जनता की आर्थिक परेशानियां हैं, लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण है कि जनता से जुड़े इन महत्वपूर्ण मुद्दों पर संसद में अपेक्षित चर्चा नहीं हो रही है। चैधरी सुनील सिंह ने कहा, "जत्त् संसद में मौजूद 543 सांसदों की आवाज नहीं सुनी जाती, तो 850 सांसदों की आवाज कैसे सुनी जाएगी? लोकतंत्र में केवल जनप्रतिनिधियों की संख्या बढ़ाना महत्वपूर्ण नहीं है, बल्कि जरूरी यह है कि प्रत्येक जनप्रतिनिधि की आवाज सुनी जाए।