राखी पर दूर रह रहे भाइयों तक पहुंचेगा प्यार, डाक विभाग ने जारी किया वाटर-प्रूफ लिफाफा
प्रकाशित: 12-08-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
लखनऊ,(वीअ)। भाई-बहन के अटूट रिश्ते का पर्व रक्षाबंधन इस वर्ष 28 अगस्त को धूमधाम से मनाया जाएगा। ऐसे में जो बहनें अपने भाइयों से दूर हैं या किसी कारणवश रक्षाबंधन के दिन भाई तक नहीं पहुंच सकतीं, उनके लिए डाक विभाग ने विशेष पहल की है।
डाक विभाग, लखनऊ जनरल पोस्ट ऑफिस की ओर से रक्षाबंधन के लिए वाटर-प्रूफ राखी लिफाफा उपलब्ध कराया गया है। इसकी कीमत मात्र 10 रुपये रखी गई है। बहनें इन विशेष लिफाफों में राखी और अपना प्यार भरकर दूर रह रहे भाइयों को स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेज सकती हैं। डाक विभाग का कहना है कि वाटर-प्रूफ लिफाफा राखी को सुरक्षित पहुंचाने में मदद करेगा। रक्षाबंधन के अवसर पर बहनों को सुविधा देने के उद्देश्य से यह लिफाफा जीपीओ लखनऊ में उपलब्ध कराया गया है। डाक विभाग ने लोगों से इस सुविधा का लाभ उठाकर अपने दूर रह रहे भाई-बहनों तक रक्षाबंधन का स्नेह और शुभकामनाएं पहुंचाने की अपील की है। डाक विभाग के ये विशेष लिफाफे इस तरह से डिजाइन किए गए हैं कि वे पानी से सुरक्षित रहें. जिससे अंदर की राखी और ग्रीटिंग कार्ड पूरी तरह सुरक्षित अपने गंतव्य तक पहुंच सकें. ?इन लिफाफो की कीमत भी बेहद किफायती रखी गई है. डाक विभाग इन्हें प्राथमिकता के आधार पर समय से डिलीवरी करने की पूरी कोशिश करता है. कोरबा के मुख्य डाकघर कोसाबाड़ी में रक्षाबंधन को ध्यान में रखते हुए विशेष रूप से राखी पोस्ट बॉक्स भी लगाए गए हैं. बहनें अपनी राखियां इन विशेष बॉक्स में आसानी से डाल सकती हैं।