वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

सशस्त्र सीमा बल क्षेत्रक मुख्यालय अल्मोड़ा में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन

प्रकाशित: 12-08-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
अलमोडा,(वीअ)। सशस्त्र सीमा बल के क्षेत्रक मुख्यालय, अल्मोड़ा में हर घर तिरंगा कार्पाम के अंतर्गत स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। यह पुनीत कार्य सोबन सिंह जीना राजकीय आयुर्विज्ञान एवं शोध संस्थान (मेडिकल कॉलेज) के ब्लड बैंक के विशेष सहयोग से संपन्न हुआ। इस शिविर में जवानों और अधिकारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रक्तदान से पूर्व कुल 20 इच्छुक रक्तदाताओं की गहन स्वास्थ्य जांच (पीनिंग) की गई, जिनमें से सभी मानकों पर खरे उतरने वाले 12 दाताओं द्वारा सफलतापूर्वक रक्तदान किया गया। शिविर की शुरुआत एक बेहतरीन पहल के साथ हुई, जहाँ शुभारंभ के अवसर पर डिप्टी कमांडेंट रविनंद झा ने स्वयं रक्तदान कर जवानों का उत्साहवर्धन किया। वहीं, शिविर के समापन के अवसर पर असिस्टेंट कमांडेंट अजीत ने भी स्वैच्छिक रक्तदान कर एक उत्कृष्ट उदाहरण पेश किया। पैथोलॉजिस्ट एवं ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. आशीष जैन ने जवानों का मार्गदर्शन किया। अपने मोटिवेशनल संदेश में उन्होंने कहा, ष्रक्तदान महादान है और यह समाज सेवा का सर्वोच्च रूप है। आपके द्वारा दान किया गया रक्त किसी असहाय और जरूरतमंद व्यक्ति के लिए जीवनदान बन सकता है। एक स्वस्थ व्यक्ति को नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिएय इससे न केवल दूसरों की जान बचती है, बल्कि रक्तदाता का अपना स्वास्थ्य भी बेहतर रहता है।