पर्यावरण संरक्षण की दिशा मे बढ़ते कदम
प्रकाशित: 08-06-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
शहडौल (वीअ)। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर मिनी ब्राज़ील फुटबॉल स्टेडियम, विचारपुर में बढ़ते कदम परंपरागत साहित्य एवं संस्कृति शोध समिति द्वारा वृहद वृक्षारोपण कार्पाम का सफल आयोजन बन गया। कार्पाम समिति के पदाधिकारी सरदारी लाल कोल एवं कार्पाम संयोजक पवन पांडे के नेतृत्व में संपन्न हुआ, जिन्होंने पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश देते हुए वृक्षारोपण का महत्वपूर्ण अभियान चलाया। कार्पाम में समिति के राष्ट्रीय, प्रदेश एवं संभाग स्तर के पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर बच्चों के बीच पर्यावरण संरक्षण, वृक्षों के महत्व तथा प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी को लेकर प्रेरणादायी संदेश दिए गए। वक्ताओं ने कहा कि वृक्षारोपण केवल एक कार्पाम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का संकल्प है। समिति द्वारा किया गया यह प्रयास पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक अनुकरणीय पहल है, जिसकी क्षेत्रभर में सराहना की जा रही है। कार्पाम ने समाज को यह संदेश दिया कि यदि प्रत्येक व्यक्ति एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल का संकल्प ले, तो धरती को पुन हरित और समृद्ध बनाया जा सकता है।