वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

तमिलनाडु के पूर्व डिप्टी सीएम उदयनिधि रिहा

प्रकाशित: 05-08-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
तमिलनाडु के पूर्व डिप्टी सीएम उदयनिधि रिहा
चेन्नई, (भाषा)। तमिलनाडु के पूर्व उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन को मंगलवार को लोकप्रिय अभिनेत्री तृषा के संदर्भ में कथित द्विअर्थी टिप्पणी करने और उनकी गरिमा को "sस पहुंचाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने बताया कि पूछताछ के बाद उन्हें रिहा कर दिया जाएगा।उदयनिधि स्टालिन के खिलाफ पुलिस कार्वाई का विरोध करने के लिए बड़ी संख्या में द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) कार्यकर्ताओं के उनके नीलांकरई स्थित आवास के बाहर जुटने से सुबह अफरातफरी की स्थिति बन गई। इसके बाद द्रमुक ने मद्रास उच्च न्यायालय का रुख किया और अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर की।द्रमुक के वरिष्" नेता पी. के. शेखर बाबू और के. एन. नेहरू भी वहां पहुंचे। पुलिस ने उदयनिधि की पत्नी किरुथिगा और विपक्षी दल के पदाधिकारियों को गिरफ्तारी के कारणों की जानकारी दी। उच्च न्यायालय में जमानत याचिका पर सुनवाई से पहले ही उदयनिधि को गिरफ्तार कर लिया गया। सुनवाई के दौरान सरकार ने कहा कि तंजावुर पुलिस द्वारा पूछताछ के बाद विपक्ष के नेता को रिहा कर दिया जाएगा। द्रमुक नेता उदयनिधि को कावेरी डेल्टा के एक शहर में विरोध मार्च के दौरान कथित रूप से की गई विवादित टिप्पणी के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया। उनके खिलाफ कानून की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है, जिनमें अशोभनीय शब्दों का प्रयोग करने, एक महिला की गरिमा को भंग करने संबंधी धारा शामिल हैं। उदयनिधि की गिरफ्तारी के विरोध में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनकी गिरफ्तारी की कड़ी निंदा करते हुए पूरे राज्य में जबरदस्त प्रदर्शन शुरू कर दिया और सड़कों को जाम कर दिया। इस बीच, पांच अगस्त से शुरू होने वाले विधानसभा सत्र से पहले आगे की रणनीति तय करने के लिए द्रमुक अध्यक्ष एम. के. स्टालिन ने पार्टी मुख्यालय में एक आपात बै"क बुलाई। पार्टी सूत्रों ने बताया कि उदयनिधि की अग्रिम जमानत के लिए मद्रास उच्च न्यायालय का रुख किया गया। वहीं, वरिष्" द्रमुक नेता के. एन. नेहरू ने कहा कि उदयनिधि की टिप्पणी को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया। तंजावुर पुलिस ने उदयनिधि को चेन्नई के नीलांकरई स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद उदयनिधि ने वहां मौजूद संवाददाताओं से कहा, फैसला अदालत करेगी। पुलिस द्वारा ले जाए जाने से पहले उदयनिधि ने संवाददाताओं से कहा, wक्या मैंने (तंजावुर में आयोजित प्रदर्शन में) मुख्यमंत्री के अलावा किसी का नाम लिया था? फिर आपको क्यों लगता है कि यह (उस कारण से) हो रहा है? अदालत को फैसला करने दीजिए।w उदयनिधि के खिलाफ नौ धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। इनमें विभिन्न समुदायों के बीच वैमनस्य फैलाने, दंगा भड़काने के इरादे से लोगों को उकसाने और आपराधिक धमकी देने जैसी धाराएं शामिल हैं। सूत्रों ने बताया कि तमिलनाडु महिला उत्पीड़न निषेध अधिनियम की धाराएं भी लगाई गई हैं। पुलिस अधिकारियों ने द्रमुक के शीर्ष नेता उदयनिधि स्टालिन को गिरफ्तार करने से पहले उनके परिवार और पार्टी के वरिष्" नेता मा. सुब्रमण्यम से बातचीत की। इस दौरान बड़ी संख्या में द्रमुक कार्यकर्ता उदयनिधि के आवास के बाहर एकत्र हो गए और अपने नेता के खिलाफ पुलिस की कार्वाई के विरोध में नारेबाजी करने लगे। हालांकि, वरिष्" पुलिस अधिकारियों ने बातचीत जारी रखी।