वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

एनजीटी ने उत्तर प्रदेश के बिल्डर से 10 करोड़ रुपये वसूलने का निर्देश दिया

प्रकाशित: 05-08-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
नई दिल्ली , (वीअ)। राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने उत्तर प्रदेश के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे एक रिहायशी सोसाइटी में सीवेज और "ाsस कचरे का सही प्रबंधन न करने के लिए मेर" स्थित एक बिल्डर से पर्यावरण क्षतिपूर्ति (ईसी) के रूप में 10 करोड़ रुपये वसूलें।
एनजीटी एक याचिका पर सुनवाई कर रही थी जिसमें लगातार पर्यावरण नियमों के उल्लंघन का दावा किया गया था। इन उल्लंघनों में गॉडविन कंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड द्वारा विकसित मेर" की ग्रीनवुड सिटी कॉलोनी में सीवेज का ओवरफ्लो होना, सीवेज शोधन के लिए अपर्याप्त बुनियादी ढांचा, "ाsस कचरे का खराब प्रबंधन और जल निकासी की समस्याएं शामिल थीं। याचिका में एनजीटी के मई 2025 के उस आदेश को लागू करने का भी अनुरोध किया गया था जिसमें बिल्डर को सुधारात्मक उपाय करने का निर्देश दिया गया था। इन उपायों में छह महीने के भीतर जल-मल शोधन संयंत्र (एसटीपी) का निर्माण और बिल्डर द्वारा पर्यावरण क्षतिपूर्ति के तौर पर 10 करोड़ रुपये जमा करना शामिल था। हाल में दिए गए एक आदेश में, न्यायिक सदस्य न्यायमूर्ति अरुण कुमार त्यागी और विशेषज्ञ सदस्य ए. सेंथिल वेल की पी" ने गौर किया कि उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (यूपीपीसीबी) ने एक हलफनामा दाखिल किया है मामले की अगली सुनवाई 24 अगस्त को होगी।