जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
प्रकाशित: 23-07-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
सोनीपत (राजेश आहूजा)। नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा लघु संिचवालय, सोनीपत में प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन का नेतृत्व शहरी जिला अध्यक्ष कमल दिवान एवं ग्रामीण जिला अध्यक्ष संजीव दहिया ने संयुक्त रूप से किया। इसके बाद राष्ट्रपति के नाम डीसी की गैर मौजूदगी में ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा गया। इस अवसर पर कमल दिवान ने कहा कि युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित करने, पेपर लीक पर सख्त कार्रवाई तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि विद्यार्थियों पर लाठीचार्ज लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। संजीव दहिया ने कहा कि कांग्रेस युवाओं के अधिकारों की लड़ाई लगातार लड़ती रहेगी। यदि सरकार ने विद्यार्थियों की मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। ज्ञापन में परीक्षा प्रणाली में सुधार, भर्ती प्रािढयाओं में पारदर्शिता, छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने तथा युवाओं के हितों की रक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की गई। प्रदर्शन में कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।