वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

प्रीमियम टीवी पोर्टफोलियो का किया विस्तार

प्रकाशित: 14-08-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
श्रीनगर/देहरादून,(वीअ)। एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड ने अपने 2026 एआई टीवी लाइनअप की घोषणा की है, जिसमें अल्ट्रा-लार्ज पीन और मिनी एलईडी तकनीक को इसकी प्रीमियम टेलीविजन रणनीति के केंद्र में रखा गया है। चूंकि भारतीय उपभोक्ता तेजी से ओटीटी स्ट्रीमिंग, लाइव स्पोर्ट्स और गेमिंग के लिए बडी पीन की ओर रुख कर रहे हैं, इसलिए एलजी की क्यूएनईडी ईवो मिनी एलईडी रेंज इस लॉन्चिंग का मुख्य आकर्षण है। इसमें 292 सेमी (115-इंच) का फ्लैगशिप मॉडल शामिल है, जो एलजी द्वारा भारतीय बाजार में अब तक पेश की गई सबसे बड़ी मिनी एलईडी पीन है।
एलजी की 2026 टीवी रेंज में चार डिस्प्ले तकनीकों-क्यूएनईडी ईवो मिनी एलईडी, ओएलईडी ईवो, माइाढाs आरजीबी ईवो मिनी आरजीबी ईवो, और नैनो 4के यूएचडी के तहत 25 अल्ट्रा-लार्ज (190 सेमी (75-इंच) और उससे अधिक) मॉडल शामिल हैं। ये भारतीय घरों के लिए बेहतरीन पिक्चर क्वालिटी, इंटेलिजेंट पर्सनलाइजेशन, शानदार साउंड और बेहतरीन गेमिंग अनुभव का संयोजन पेश करते हैं। एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया के मीडिया एंटरटेनमेंट सॉल्यूशन के निदेशक, ब्रायन जंग ने कहा भारत में बड़ी पीन की मांग पहले से कहीं ज्यादा तेजी से बढ़ रही है, और मिनी एलईडी के जरिए हम इस मांग को बड़े पैमाने पर पूरा कर रहे हैं। इस साल की रेंज में हमारे 292 सेमी (115-इंच) के क्यूएनईडी ईवो मिनी एलईडी फ्लैगशिप टीवी के साथ-साथ ओएलईडी ईवो, माइाढाs आरजीबी ईवो और नैनो 4ज्ञ यूएचडी पोर्टफोलियो शामिल हैं। इनके जरिए हम स्टेडियम जैसे स्पोर्ट्स अनुभव, सिनेमाई डिटेल्स और नेक्स्ट-जेनरेशन एआई प्रोसेसिंग को देश भर के लिविंग रूम तक पहुंचा रहे हैं।