नोएडा में फिर बवाल.. पुलिस की गाड़ियों पर पत्थरबाजी, नहीं शांत हुआ कर्मचारियों का प्रदर्शन
प्रकाशित: 14-04-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
दिल्ली से सटे यूपी के नोएडा में कर्मचारियों का उग्र प्रदर्शन शांत नहीं हुआ है. मंगलवार को दूसरे दिन भी पुलिस की गाड़ियों पर पथराव हुआ है. जानकारी के मुताबिक सेक्टर 121 में प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव किया है. जिसमें पुलिस वाहनों को नुकसान पहुंचा. वहीं सेक्टर 70 में हालात लगभग बेकाबू हो गए और हिंसक झड़पों के दौरान कई पुलिसकर्मी घायल हो गए. लगातार बढ़ते तनाव के बीच पुलिस बल को हालात संभालने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है. इसके अलावा इधर सेक्टर 80 में भी मजदूरों ने प्रदर्शन तेज कर दिया है. यहां भी कुछ प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पत्थर फेंके. जिसके बाद पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए उपद्रवियों को खदेड़ा. शहर के अलग अलग हिस्सों में फैल रही इस हिंसा ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है. जबकि पुलिस स्थिति को काबू में करने और शांति बहाल करने की कोशिश में जुटी हुई है.
मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात
इससे पहले सोमवार को भी उग्र और हिंसक प्रदर्शन हुआ है. फिलहाल मौके पर हालात को कंट्रोल करने और शांति बनाए रखने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है. पुलिस अधिकारी कर्मचारियों को समझाने और मामले को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं. सोमवार को ही यूपी सरकार ने कर्मचारियों की कुछ मांगों को मानते हुए नया आदेश जारी किया था.
सरकार ने कितनी मांगें मान ली हैं?
यूपी सरकार ने प्रोटेस्ट कर रहे कर्मचारियों को राहत देते हुए न्यूनतम वेतन में अंतरिम बढ़ोतरी का ऐलान किया है. नई वेतन दरें 1 अप्रैल से लागू कर दी गई हैं. नई दरों के मुताबिक अकुशल (नॉन स्किल्ड) श्रमिकों को 13,690 रुपये, अर्धकुशल (सेमी स्किल्ड) श्रमिकों को 15,059 रुपये और कुशल (स्किल्ड) श्रमिकों को 16,868 रुपये मासिक वेतन मिलेगा. पहले अकुशल मजदूरों को 11,313 रुपये मिलते थे, यानी इस बढ़ोतरी से उनकी आय में अच्छा खासा इजाफा हुआ है.
हालांकि सोशल मीडिया पर कुछ ऐसी भी खबरें उड़ी हैं कि वेतन को बीस हजार किया गया. मगर इस पर सरकार ने साफ किया है कि सोशल मीडिया पर चल रही बीस हजार रुपये न्यूनतम वेतन की खबर पूरी तरह गलत और भ्रामक है. ऐसा कोई फैसला नहीं लिया गया है. लोगों से अपील की गई है कि वे केवल आधिकारिक स्रोतों से मिली जानकारी पर ही भरोसा करें.