अगले दो एशियाई खेलों में खिलाड़ियों के लिए खेल गांव की व्यवस्था होगी : ओसीए
प्रकाशित: 19-09-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
नागोया, (भाषा)। एशियाई ओलंपिक परिषद (ओसीए) के महानिदेशक हुसैन अल मुसल्लम ने पावार को घोषणा की कि दोहा और रियाद में होने वाले अगले दो एशियाई खेलों में खिलाड़ियों के लिए खेल गांव की व्यवस्था होगी। शनिवार से शुरू होने वाले आइची-नागोया खेलों को आवास की अव्यवस्था के लिए कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ा है। खिलाड़ियों के लिए खेल गांव जैसी कोई व्यवस्था नहीं है। आलम यह है कि खिलाड़ियों और उनके सहयोगी स्टाफ के सदस्यों को कंटेनर-शैली की झोपड़ियों और एक ाtढज जहाज के साथ-साथ होटलों में कमरे पाने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। अल मुसल्लम ने कहा, एशियाई खेलों की तुलना किसी अन्य महाद्वीपीय महासंघ की प्रतियोगिताओं से नहीं की जा सकती। हम भी चाहते हैं कि खेल गांव जैसी व्यवस्था हो लेकिन लागत को देखते हुए कई बार लचीलापन भी अपनाना पड़ता है। उन्होंने कहा कि दोहा (2030) और रियाद (2034) में होने वाले एशियाई खेलों में खेल गांव की व्यवस्था होगी।