वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

193 जिलों से गुजरेगी सेवा यात्रा, एक हजार से अधिक युवा होंगे सेवा यात्री : श्याम टेलर

प्रकाशित: 19-09-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
राम मोहन यादव
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने पावार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में पत्रकार-वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों के निरंतर जनसेवा एवं राष्ट्र निर्माण के संकल्प को युवाओं तक पहुंचाने के उद्देश्य से युवा मोर्चा द्वारा ‘वडनगर से वाराणसी सेवा यात्रा' 17 सितंबर से शुरू हो चुकी है और 7 अक्टूबर तक चलेगी। यात्रा एक साथ दो जगहों वडनगर से वाराणसी और वाराणसी से वडनगर प्रारंभ हुई है। प्रधानमंत्री के सामान्य कार्यकर्ता से लेकर मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री तक की उनकी यात्रा में जनसेवा हमेशा केंद्र में रही है। मोदी जी ने अपने जीवन से यह संदेश दिया है कि राजनीति का उद्देश्य केवल सत्ता नहीं, बल्कि समाज की सेवा और राष्ट्र निर्माण है। ‘वडनगर से वाराणसी सेवा यात्रा' इसी सेवा भाव को देश के युवाओं तक पहुंचाने का प्रयास है। देशभर से एक हजार से अधिक भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के कार्यकर्ता ‘सेवा यात्री' के रूप में इसमें भाग लेंगे। प्रत्येक यात्रा मार्ग पर 25 मोटर साइकिल और 50 सेवा यात्री रहेंगे। प्रधानमंत्री जी का जीवन इस बात की प्रेरणा है कि पद कोई भी हो, सेवा का संकल्प सबसे बड़ा होना चाहिए। उनके जीवन से प्रेरणा लेकर देश के युवाओं को सेवा, समाज और राष्ट्र निर्माण से जोड़ना इस यात्रा का प्रमुख उद्देश्य है। यह केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि मोदी जी की 25 वर्षों की जनसेवा से प्रेरणा लेकर युवा शक्ति को सेवा के मार्ग पर आगे बढ़ाने का अभियान है। इस दौरान ‘मोदी सेवा संकल्प'..... प्रॉमिस टू मोदी अभियान के तहत युवाओं को सेवा संकल्प से जोड़ने के लिए क्यूआर कोड का विमोचन किया गया, जिसे स्कैन कर स्द्ग्sान्asaहक्aत्ज्.ग्ह के माध्यम से युवा अपना सेवा संकल्प चुन सकेंगे।
यात्रा के प्रत्येक पड़ाव पर युवा स्वयं सेवा गतिविधियों में भाग लेंगे और लोगों के बीच जाकर सेवा एवं जनभागीदारी का संदेश देंगे। वर्ष 2001 में गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में जिम्मेदारी संभालने से लेकर आज तक, नरेंद्र मोदी जी ने 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में सेवा और राष्ट्र निर्माण को अपना ध्येय बनाया है। वडनगर उनकी जीवन यात्रा की शुरुआत का प्रतीक है, जबकि वाराणसी उनके वर्तमान लोकसभा क्षेत्र और सार्वजनिक जीवन के महत्वपूर्ण अध्याय का प्रतीक है। इसलिए वडनगर और वाराणसी को जोड़ने वाली यह यात्रा उनकी जीवन यात्रा के दो महत्वपूर्ण पड़ावों को सेवा के माध्यम से जोड़ती है। वडनगर से वाराणसी जाने वाले सेवा यात्री गुजरात की पवित्र नदियों का जल लेकर श्री काशी विश्वनाथ धाम में जलाभिषेक करेंगे।