वर्षों से राष्ट्र की सेवा में समर्पित Virarjun अर्जुनस्य प्रतिज्ञे द्वे, न दैन्यं, न पलायनम् ।

ब्रह्मसरोवर के दक्षिण भाग में बनाया जाएगा सर्किट हाउस मुख्यमंत्री

प्रकाशित: 19-09-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
चंडीगढ़, (पवन आश्री)। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने पर्यटन व तीर्थाटन को बढ़ावा देने की दिशा मंा घोषणा करते हुए कहा कि कुरुक्षेत्र के ब्रह्मसरोवर के दक्षिण भाग में 120 करोड़ रुपये की लागत से भव्य सर्किट हाउस बनाया जाएगा।
मुख्यमंत्री गुरुवार को कुरुक्षेत्र के पवित्र ब्रह्मसरोवर स्थित पुरुषोत्तमपुरा बाग में ‘सेवा संकल्प अभियान' के तहत आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया' एवं रक्तदान कार्पाम में उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने रक्तदान शिविर में पहुंचकर रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया और उन्हें सम्मानित भी किया। उन्होंने दो मेडिकल मोबाइल यूनिट को झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कार्पाम स्थल पर बनाई गई रंगोली का अवलोकन किया। इसके उपरांत मुख्यमंत्री ने ब्रह्मसरोवर पर आशीर्वाद का दीया जलाया। मुख्यमंत्री ने महाआरती में भी भाग लिया। ब्रह्मसरोवर पर लगभग 1 लाख 25 हजार दीयों को प्रज्वलित किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के सेवा कार्यों और मोदी सरकार द्वारा चलाई गई प्रमुख योजनाओं पर आधारित भव्य ड्रोन शो का भी अवलोकन किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं को आधुनिक बनाने, सुरक्षित रक्तदान को बढ़ावा देने और ब्लड बैंक सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। सरकारी अस्पतालों में डेंगू मरीजों के लिए सिंगल डोनर प्लेटलेट की शुरुआत करने वाला हरियाणा उत्तर भारत का पहला राज्य है।
प्रदेश में प्लेटलेट केंद्रों और रक्त संग्रह की व्यवस्था को मजबूत किया गया है तथा रक्तदान के निर्धारित लक्ष्यों से भी अधिक यूनिट एकत्रित करने में सफलता मिली है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सेवा ही समाज और राष्ट्र को मजबूत बनाने का आधार है। रक्तदान मानवता की सेवा का ऐसा कार्य है, जिससे किसी जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचाया जा सकता है। उन्होंने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि समाज के प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान जैसे पुनीत कार्य के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को लोगों के और करीब पहुंचाने के उद्देश्य से मेडिकल मोबाइल यूनिट शुरू की गई है। इस यूनिट में एक चिकित्सक, स्टाफ नर्स और फार्मासिस्ट की टीम उपलब्ध रहेगी तथा लोगों को नियमित स्वास्थ्य जांच और आवश्यक टेस्ट की सुविधा भी प्रदान की जाएगी। मोबाइल यूनिट के माध्यम से जरूरतमंद लोगों को उनके नजदीक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने पद को अधिकार का माध्यम नहीं, बल्कि जनसेवा का माध्यम बनाकर पिछले 25 वर्षों में देश को सेवा, सुशासन और विकास की नई दिशा दी है।