एनएसई के आईपीओ को बोली के दूसरे दिन पूरी बोली मिली
प्रकाशित: 19-09-2026 | लेखक: वीर अर्जुन टीम
नई दिल्ली, (भाषा)। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया (एनएसई) के 22,569 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) पावार को बोली के दूसरे दिन पूरी बोली मिल गयी। पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) और गैर-संस्थागत निवेशकों की ओर से उत्साहजनक प्रतिािढया मिली। बीएसई के पास उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, दोपहर दो बजकर 56 मिनट तक एनएसई के आईपीओ में पेश किए गए 8,86,42,911 शेयरों के मुकाबले 8,88,23,000 शेयरों के लिए बोलियां प्राप्त हुईं। पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) के लिए आरक्षित हिस्से को 1.32 गुना बोलियां मिलीं , जबकि गैर-संस्थागत निवेशकों के हिस्से को 1.37 गुना अभिदान मिला।